फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June Travel Places: जून में बिना कंबल ओढ़े नहीं रह पाएंगे आप, एक बार इन ठंडी जगहों पर गुजारें रात

Thu, 30 May 2024 01:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 May 2024 01:38 PM IST
सार

ऐसे में भारत की कुछ जगहों के बारे में यहां बताया जा रहा है, जहां गर्मी के मौसम में भी तापमान कम रहता है और ठंडक का अहसास किया जा सकता है। आइए जानते हैं जून महीने में गर्मी से राहत पाने के लिए किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
June Travel Places To Visit in June Month During Summer Vacation June Destinations in India
जून ट्रैवल - फोटो : istock

June Travel Places : भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ता पारा परेशानी का सबब बन गया है। कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इस भयंकर गर्मी के कारण अलग अलग राज्यों से लोगों की मौत के आंकड़े आ रहे हैं। महज उत्तर प्रदेश में 51 लोगों की जान गर्मी के कारण हो गई है। वहीं दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों की स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। हालांकि घर में भी उमस भरी गर्मी और पंखे व कूलर से आती गर्म हवा लोगों को बिल्कुल राहत नहीं दे रही। 



वहीं गर्मियों के मौसम में स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण बच्चे घर पर रहना नहीं चाहते। वह गर्मियों में घूमने की इच्छा रखते हैं। हालांकि अभिभावक परेशान हैं कि इतनी गर्मी में बच्चों को कहां घुमाने ले जाएं। दोस्तों या पार्टनर के साथ भी इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए आप किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां तापमान कम हो और ठंडक महसूस की जा सके। 

ऐसे में भारत की कुछ जगहों के बारे में यहां बताया जा रहा है, जहां गर्मी के मौसम में भी तापमान कम रहता है और ठंडक का अहसास किया जा सकता है। आइए जानते हैं जून महीने में गर्मी से राहत पाने के लिए किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

June Travel Places To Visit in June Month During Summer Vacation June Destinations in India
Ladakh - फोटो : Istock

लेह लद्दाख

इस महीने अगर गर्मी से राहत ही नहीं बल्कि कड़कड़ाती ठंड का अनुभव लेना है तो लेह लद्दाख जा सकते हैं। जून माह में लेह लद्दाख का तापमान औसतन 13-14 डिग्री तक रहेगा। जहां 45-46 डिग्री तापमान से लोग परेशान हैं, वहीं लेह लद्दाख का पारा सुनकर ही वहां की ठंडक को महसूस किया जा सकता है। रात होते होते तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। इतनी भीषण गर्मी में यहां आपको रात तक ठिठुरन वाली सर्दी महसूस होने लगती है।

June Travel Places To Visit in June Month During Summer Vacation June Destinations in India
हेमकुंड हिल स्टेशन - फोटो : instagram

हेमकुंड

जहां देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य गर्मी की मार झेर रहे हैं, वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंडक का अनुभव किया जा सकता है। जून के महीने में उत्तराखंड राज्य के हेमकुंड में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस जा रहा है। भीषण गर्मी में भारत की एक ऐसी जगह का लुत्फ आप जरूर उठाना चाहेंगे जहां माइनस में तापमान रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
June Travel Places To Visit in June Month During Summer Vacation June Destinations in India
Tawang - फोटो : pixabay

तवांग

पूर्वोत्तर भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन तवांग अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। तवांग में इस वक्त अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस है। यहां लोग रात और सुबह के वक्त गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। यहां की ठंडी हवाओं के बीच पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना मजेदार हो सकता है।

विज्ञापन
June Travel Places To Visit in June Month During Summer Vacation June Destinations in India
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

रोहतांग पास

हिमाचल प्रदेश का मनाली हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय है। यहां भी तापमान कम होता है हालांकि इस कारण पर्यटकों की काफी भीड़ मनाली पहुंचती है। ऐसे में आप मनाली से कुछ किलोमीटर आगे रोहतांग पास जाएं। रोहतांग पास का तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री तक पहुंच रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed