फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

janmashtami 2023: खास अंदाज में मनाएं कृष्ण जन्माष्टमी, दिल्ली के इन खूबसूरत मंदिरों में करें दर्शन

Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
janmashtami 2023 Celebrate Krishna Janmashtami in a special way visit these beautiful temples of Delhi
janmashtami 2023 - फोटो : Amarujala

Delhi Famous Temple: श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। साल में एक बार आने वाला यह त्योहार इस बार 6-7 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जन्माष्टमी के दिन भव्य कृष्ण जन्मोत्सव देखने को मिलता है। यही नहीं विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को भी मिलते हैं। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस पर्व पर लोग कृष्ण मंदिरों में जाते हैं और दर्शन व भजन करते हैं। साथ ही भक्तजन इस मौके पर श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी को और खास बनाना चाहते हैं, आप दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। आइए उन मंदिरों के बारे में जान लेते हैं। 

janmashtami 2023 Celebrate Krishna Janmashtami in a special way visit these beautiful temples of Delhi
krishna - फोटो : istock
इस्कॉन मंदिर 

जन्माष्टमी के खास दिन पर आप दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है। आप मदिंर में भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुनते हुए इस्कॉन को पूरा घूम सकते हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद कुछ दूरी पर मौजूद कालका जी मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। 

janmashtami 2023 Celebrate Krishna Janmashtami in a special way visit these beautiful temples of Delhi
अक्षरधाम मंदिर
अक्षरधाम मंदिर 

अक्सर जब भी कोई दिल्ली में घूमने आता है, तो वह अक्षरधाम मंदिर घूमने जरूर जाता है। ये दिल्ली का मशहूर मंदिर है। गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाया गया ये मंदिर बेहद खूबसूरत है। जन्माष्टमी के दिन इस मंदिर का नजारा यादगार होता है। आप चाहे तो रात के समय होने वाले वॉटर शो को भी इंजॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami 2023 Celebrate Krishna Janmashtami in a special way visit these beautiful temples of Delhi
गौरी शंकर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्री गौरी शंकर मंदिर

यू तो दिल्ली में कई मशहूर जगह हैं लेकिन चांदनी चौक की बात अलग है। अक्सर लोग यहां शादी की खरीदारी करने आते हैं। लेकिन आप जन्माष्टमी के मौके पर यहां के मशहूर गौरी शंकर मंदिर के दर्शन करने भी आ सकते हैं। जन्माष्टमी पर इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है। आप यहां आकर श्रीकृष्ण के भजन सुनते हुए खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
janmashtami 2023 Celebrate Krishna Janmashtami in a special way visit these beautiful temples of Delhi
Chhatarpur temple - फोटो : ANI
छतरपुर मंदिर 

दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र महरौली में स्थित छतरपुर मंदिर बेहद खूबसूरत है। यह मंदिर भारत के सबसे अनूठे मंदिरों में से एक है। खास बात ये है कि, इस मंदिर को देश की प्राचीन संस्कृति और अद्भुत वास्तुकला का प्रतीक माना जाता है। आप चाहे तो परिवार के साथ जन्माष्टमी के दिन यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed