Jammu Kashmir Budget Trip: गर्मी का मौसम आ गया है। अब तापमान में गर्माहट बढ़ रही है। घर से निकलते ही चिलचिलाती और तेज धूप महसूस होने लगी है। इस मौसम में लोग किसी ठंडी या बर्फीली जगह पर जाना पसंद करते हैं। वैसे तो गर्मियों में घूमने के लिए कई हिल स्टेशनों पर जाया जा सकता है, लेकिन घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर लोग एक बार जम्मू कश्मीर की यात्रा जरूर करना चाहते हैं। जम्मू कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीली वादियों, ठंडे मौसम, सुंदर झीलों, हाउस बोट और माता वैष्णो देवी धाम के लिए लोकप्रिय है।
Jammu Kashmir Tourist Places: कम पैसों में करें जम्मू कश्मीर की सैर, इस तरह बनाएं सफर की योजना
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 26 May 2024 08:48 AM IST
सार
अगर आप गर्मी के मौसम में दोस्तों या परिवार के साथ जम्मू कश्मीर जाना चाहते हैं, वो भी कम पैसों में तो ट्रिप को बजट में प्लान करें। यहां कम पैसों और समय में जम्मू कश्मीर की सैर का तरीका बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन