Jagannath Rath Yatra 2024 : 7 जुलाई को विश्व विख्यात जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पुरी में भव्य आयोजन होता है। भारत के चार धामों में से एक जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है। आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथ यात्रा का आयोजन होता है। इस दौरान भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री कृष्ण जो कि पुरी में भगवान जगन्नाथ नाम से पुकारे जाते हैं, वह मंदिर से बाहर घूमने के लिए निकलते हैं। उनके साथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा भी होती हैं।
Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ मंदिर के पास हैं ये लोकप्रिय स्थल, पुरी रथ यात्रा के लिए जाएं तो करें सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:41 AM IST
सार
देश विदेश से लोग यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसे में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी जाएं तो आसपास के पर्यटन स्थलों को भी घूम सकते हैं। उड़ीसा में कई प्रसिद्ध मंदिर तो हैं ही साथ ही सुंदर बीच और झील भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन