फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी घुमा रहा गुजरात के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल,  इतना आएगा खर्च

Mon, 05 Dec 2022 10:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Dec 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages for Gujarat Tourist Destinations Check Trip Price and Booking Details
आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज - फोटो : Istock

IRCTC Tour Packages For Gujarat Tourist Destinations: गुजरात पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न राज्य है। भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक गुजरात अपनी जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक परिदृश्य, समृद्ध विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। गुजरात के पर्यटन स्थलों और आकर्षण के कारण इसे 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' कहा जाता है। गुजरात को एशियाई शेरों का भी घर कहते हैं। यहां कच्छ का रण हैं तो सतपुड़ा की पहाड़ियां भी हैं, समुद्र तट है तो पवित्र प्राचीन मंदिर भी हैं। ऐसे में सफर पर जाने की योजना बना रहे लोग इस दिसंबर या नए साल पर गुजरात के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं। बजट में गुजरात के प्राकृतिक नजारों, प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों, मंदिरों और लजीज गुजराती व्यंजनों का आनंद लेना है तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के गुजरात टूर पैकेज की पूरी डिटेल और किराया।



 

IRCTC Tour Packages for Gujarat Tourist Destinations Check Trip Price and Booking Details
आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज - फोटो : irctc

गुजरात आईआरसीटीसी टूर पैकेज

 वैसे तो आईआरसीटीसी गुजरात दर्शन के लिए कई टूर पैकेज दे रहा है। इसमें दो दिन का टूर पैकेज भी है और तीन दिन का गुजरात दर्शन भी है। सभी टूर पैकेज समय सीमा और अलग अलग बजट के हैं। अपनी छुट्टियों और बजट के मुताबिक आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। यहां हम आईआरसीटीसी के 'सुंदर सौराष्ट्र' टूर पैकेज की जानकारी दे रहे हैं।

IRCTC Tour Packages for Gujarat Tourist Destinations Check Trip Price and Booking Details
यात्रा - फोटो : Istock

कितने दिन का टूर पैकेज?

रेलवे का 'सुंदर सौराष्ट्र' टूर पैकेज सात रातों और आठ दिन का टूर पैकेज है। लगभग एक हफ्ते के इस टूर पैकेज में आपको गुजरात के सबसे मशहूर पर्यटन और दार्शनिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages for Gujarat Tourist Destinations Check Trip Price and Booking Details
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - फोटो : Twitter

कब और कहां से शुरू होगा गुजरात दर्शन?

इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 दिसंबर 2022 से हो रही है। इसके बाद से हर बुधवार गुजरात दर्शन के लिए सफर की शुरुआत होगी। हालांकि जो पर्यटक गुजरात घूमने जाना चाहते हैं उनके लिए हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से सफर की शुरुआत होगी। रेल मार्ग के जरिए हैदराबाद से वडोदरा पहुंचेंगे। इस टूर पैकेज में वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, द्वारका, सोमनाथ आदि शहरों के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Tour Packages for Gujarat Tourist Destinations Check Trip Price and Booking Details
आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज - फोटो : Istock

गुजरात के पर्यटन स्थल

बुधवार को दोपहर 3 बजे हैदराबाद से वडोदरा के लिए ट्रेन रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 11 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यहां से कैब के जरिए होटल में पहुंचकर शाम में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घुमाने ले जाया जाएगा। तीसरे दिन लक्ष्मी विलास पैलेस, अक्षरधाम मंदिर घूमने के बाद रात में अहमदाबाद में रूकेंगे। चौथे दिन साबरमती आश्रम घूमकर राजकोट के लिए रवाना होंगे, जहां वाटसन संग्रहालय, गांधी म्यूजियम, स्वामी नारायण मंदिर देख सकते हैं।

पांचवे दिन द्वारका में भेट द्वारका घूम सकते हैं। फिर द्वारका मंदिर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर आदि घूमने के बाद रात में पोरबंदर रेलवे स्टेशन से हैदराबाद के लिए ट्रेन रवाना होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed