फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irctc Tour Package: बर्फीली वादियों में है घूमने की इच्छा तो आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज

Fri, 04 Nov 2022 02:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Nov 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Offer for Hills at Cheap Price Read Full Details in Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock

अगर आपको पहाड़ और वादियां पसंद है, तो ये पैकेज बस आपके लिए ही बना है। आईआरसीटीसी भारत में टूरिज्म को बढावा देने के लिए अक्सर टूर पैकेज की घोषणा करता है। जिसमे कई सारे पैकेज बजट में होते हैं और आसानी से लिए जा सकते हैं। ऐसा ही टूर पैकेट लाया आईआरसीटीसी जिसमे आप बर्फीली वादियों की सैर बिल्कुल सस्ते में कर सकते हैं। तो अगर आप मैदानी इलाके के सुहावने मौसम से निकलकर पहाड़ों की बर्फीली वादियों की सैर करना चाहते हैं। तो इस पैकेज को जरूर देखें। चलिए जानें क्या है इस पैकेज की पूरी जानकारी।

IRCTC Tour Package Offer for Hills at Cheap Price Read Full Details in Hindi
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : Istock

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं। तो अगर आपकी इच्छा इस जन्नत को घूमने की हो रही है। तो फौरन आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर लें। ये पैकेज आपको बिल्कुल बजट में मिल जाएगा। परिवार या पार्टनर संग कश्मीर की ये सैर आपको जिंदगीभर याद रह जाएगी। 

IRCTC Tour Package Offer for Hills at Cheap Price Read Full Details in Hindi
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock
क्या है पैकेज में सुविधाएं

आईआरसीटीसी के पैकेज का नाम है श्रीनग-गुलमर्ग-पहलगाम-सोनमर्ग पैकेज। ये टूर पूरे छह रात और सात दिन का है। मतलब एक सप्ताह में आपको कश्मीर के सुंदर नजारों की सैर करने का मौका मिलेगा। पैकेज में सुबह के नाश्ते के साथ ही रात का खाना शामिल है। और डेस्टिनेशन है श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Offer for Hills at Cheap Price Read Full Details in Hindi
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock
क्या है कीमत

इस टूर पैकेज की कीमत अलग-अलग समय पर अलग-अलग है। जैसे की अगर आप बिल्कुल चहेते सीजन में जाएंगे जब सब जाना पसंद करते हैं (16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2 जनवरी से 31 मार्च, 1 अगस्त से 15 अक्टूबर) के बीच तो तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति खर्च है 19040 रुपये। वहीं दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति कीमत है 22, 480 रुपये और अकेले जाने पर कीमत है 45, 345 रुपये। वहीं बच्चे के लिए बेड सहित 16160 रुपये और बिना बेड के 11,330 रुपये चार्ज लगेगा। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Offer for Hills at Cheap Price Read Full Details in Hindi
Kashmir Snowfall - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप पीक सीजन जब बर्फबारी देखना लोग पसंद करते हैं। 16 दिसंबर से 1 जनवरी, 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 16 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच जा रहे हैं। तोन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 20030 रुपये देना होगा। वहीं दो लोगों के लिए प्रति व्यक्त 23, 965 और अकेले जाने पर 47,835 रुपये देने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड और बिना बेड के वहीं चार्ज लगेगा। सबसे खास बात है कि इस पैकेज में आप किसी भी दिन को चुन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed