फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: कम पैसों में घूमना चाहते हैं अंडमान-निकोबार, तो मिल रहा सस्ता ऑफर

Wed, 02 Nov 2022 08:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Nov 2022 08:58 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Cheapest Tour Packages Of Andaman And Nicobar Know Offer Price And Full Schedule In Hindi
अंडमान निकोबार टूर पैकेज - फोटो : shutterstock

Tour Packages Of Andaman And Nicobar: घूमने का शौक रखने वालों के लिए बजट में सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का एक बहुत ही आसान माध्यम आईआरसीटीसी है। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यात्रियों को देश के पर्यटन स्थलों की सैर कराता है। समय समय पर आईआरसीटीसी ऐसे टूर पैकेज लाता है, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घूम सकते हैं। कभी धार्मिक पर्यटन स्थल, तो कभी हनीमून टूर पैकेज की सुविधा देता है। रेलवे अपने टूर पैकेज में पर्यटन स्थल तक लाने ले जाने के लिए ट्रेन, हवाई जहाज की व्यवस्था करता है। स्थानीय जगहों पर घूमने के लिए वहां की स्थानीय टैक्सी या बस की सुविधा देता है। होटल में ठहरने, खाने पान की भी व्यवस्था करता है। ऐसे में अगर आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो एक नया टूर पैकेज शानदार ऑफर के साथ आया है। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के जरिए अंडमान निकोबार की सैर कराने जा रहा है। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के अंडमान निकोबार टूर पैकेज के बारे में सभी जानकारी।

IRCTC Cheapest Tour Packages Of Andaman And Nicobar Know Offer Price And Full Schedule In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC

आईआरसीटीसी का अंडमान निकोबार टूर पैकेज

रेलवे के इस टूर पैकेज का नाम 'मेमोराइजिंग अंडमान' रखा गया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुई, जिसकी थीम 'देखो अपना देश' है।

IRCTC Cheapest Tour Packages Of Andaman And Nicobar Know Offer Price And Full Schedule In Hindi
अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay
कितने दिन का टूर पैकेज?

अंडमान निकोबार टूर पैकेज की अवधि पांच दिन और छ रात की है। इन पांच दिनों में आपको अंडमान निकोबार के सभी प्रसिद्ध जगहों की सैर कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Cheapest Tour Packages Of Andaman And Nicobar Know Offer Price And Full Schedule In Hindi
लखनऊ से फ्लाइट - फोटो : Social Media

कहां से शुरू होगा टूर ?

अगर आप इस टूर पैकेज को लाभ उठाना चाहते हैं तो जान लें कि अंडमान टूर पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी। लखनऊ से पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा और वहां से अन्य जगहों की सैर कराई जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Cheapest Tour Packages Of Andaman And Nicobar Know Offer Price And Full Schedule In Hindi
अंडमान निकोबार टूर पैकेज - फोटो : Istock

कब से शुरू हो रहा टूर?

अंडमान निकोबार टूर पैकेज की शुरुआत 4 नवंबर 2022 से हो रही है। इसके बाद 16 दिसंबर, 5 जनवरी 2023 और 23 मार्च को अंडमान के लिए फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed