फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में समंदर के बीच मनाएं क्रिसमस का जश्न, पांच दिन के टूर का खर्च महज 50 हजार रुपये

Tue, 24 Dec 2019 10:56 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
IRCTC tour package IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Vietnam
Vietnam - फोटो : Pixabay

क्रिसमस और नए साल के जश्न वाले माहौल के बीच ऐसा समय होता है, जब हमारे पास पार्टी और टूर करने के कई सारे विकल्प होते हैं। विदेशों की यात्रा करने के लिए भी कई टूर पैकेज उपलब्ध होते हैं। आईआरसीटीसी एक खास पैकेज में लेकर आया है- विदेश में क्रिसमस सेलिब्रेट करने का मौका। आइए, जानते हैं विस्तार से:

IRCTC tour package IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Vietnam
Halong bay, Vietnam - फोटो : Pixabay

विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर टूर पैकेज उपलब्ध कराता है। इस बार यह लेकर आया है वियतनाम घूमने का मौका। पांच दिन और चार रातों के इस टूर पैकेज में आपको हलोंग की खाड़ी में क्रूज पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का भी मौका मिलेगा। इन सबके लिए आपको महज 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे।   

IRCTC tour package IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Vietnam
Vietnam - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है- एग्जॉटिक वियतनाम टूर, जो कि कोलकाता से शुरू होगा। यदि आप किसी अन्य शहर से हैं तो अपने खर्च पर कोलकाता पहुंचना होगा। 23 दिसंबर को आपकी यात्रा शुरू होगी, दोपहर 1:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट वियतनाम के लिए उड़ान भरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC tour package IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Vietnam
Halang Bay, Vietnam - फोटो : pixabay

पांच दिन और चार रातों के इस टूर पैकेज में इंडिगो एयरलाइंस से आने-जाने की टिकट, थ्री-स्टार होटल में रहना और तीनों समय का खाने का खर्च शामिल है। इसके अलावा हलोंग की खाड़ी में क्रूज पर एक रात बिताने का मौका भी मिलेगा। अन्य साइट भी दिखाई जाएंगी। 

विज्ञापन
IRCTC tour package IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Vietnam
vietnam airline
कितना पड़ेगा खर्च 
इस पैकेज के लिए आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं थोड़ा महंगा होगा, जबकि दो या ज्यादा व्यक्तियों के लिए खर्च  कम होगा।
  • एक व्यक्ति के लिए खर्च- 63,500 रुपये प्रति व्यक्ति
  • दो व्यक्ति के लिए खर्च- 49,100 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति के लिए खर्च- 49,100 रुपये प्रति व्यक्ति
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed