क्रिसमस आने ही वाला है हर तरफ इसके जश्न की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लोग अपनी प्लानिंग बनाने में लगे हैं। यूं तो क्रिसमस के लिए देश-दुनिया में कई जगह मशहूर है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में भी कई स्पॉट हैं, जो खासकर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में:
2 of 7
क्रिसमस की तैयारियां
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम के चार स्पॉट के बारे में जो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मशहूर हैं। दिल्ली से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरुग्राम हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यहां पहुंचना बहुत ही आसान है। ट्रेन से जाएं, या तो मेट्रो से चले जाएं, या फिर सड़क मार्ग से।
3 of 7
Christmas
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में क्रिसमस का जश्न बहुत ही खास अंदाज में मनाया जाता है। क्रिसमस पर यहां का नजारा विदेशों से कम नहीं लगता। गुरुग्राम में घूमने के लिहाज से कई बेस्ट स्पॉट मौजूद हैं, जहां क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बेहतर तरीके से सजाया जाता है। हम आपको कुछ ऐसे ही स्पॉट के बारे में बता रहे हैं।
4 of 7
क्रिसमस के मौके पर सजा मॉल
- फोटो : instagram
यहां चलती है ओपन पार्टियां
गुरुग्राम स्थित डीएलएफ साइबरहब अपने यूनीक स्टाइल एम्बिएंस, कैफे, बार, माइक्रोब्रुअरी और रेस्तरां के लिए मशहूर है। यहां नाइट पार्टी का नजारा बहुत शानदार होता है। लोग ज्यादातर अपने वीकेंड पर आते हैं या फिर क्रिसमस और नए साल पर कुछ खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शाम में यहां ओपन पार्टियां चलती हैं।
छह एकड़ में बना है यह पार्क, जंगूरा के लिए मशहूर
छह एकड़ में बने इस पार्क की खासियत यह है कि यहां बॉलीवुड के सितारे भी कार्यक्रम होस्ट करने आते रहते हैं। जंगूरा यहां का सबसे मशहूर शो है, जिसे देखने को लोग खिंचे चले आते हैं। इसके साथ ही यहां आप स्वादिष्ट भोजन का भी मजा ले पाएंगे। क्रिसमस और नए साल पर खास कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां आती हैं। समय नजदीक आते-आते यहां का एंट्री टिकट महंगा हो जाता है, इसलिए अच्छा है कि आप अभी से बुकिंग कर लें।