फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tatkal Booking: अब मिनटों में होगा आपका तत्काल ट्रेन टिकट बुक, बस अपनानी होगी ये ट्रिक

Sat, 11 Dec 2021 11:35 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Booking you can easily book your tatkal train ticket by this trick
irctc tatkal booking - फोटो : पीटीआई

भारतीय रेलवे को इंडिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। किसी अन्य साधनों की बजाए सफर करने के लिए इंडियन रेलवे ज्यादा सुगम और सुरक्षित विकल्प है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते रोजाना लाखों लोग इस माध्यम के जरिए यात्रा करते हैं। हालांकि रेलवे में भारी भीड़ होने के कारण यात्रियों को उनकी मनचाही तारीख के दिन सफर करने के लिए रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों को यात्रा से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देती है। हालांकि तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। कई बार टिकट को बुक करने के दौरान रिजर्वेशन फुल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में -

IRCTC Tatkal Booking you can easily book your tatkal train ticket by this trick
irctc tatkal booking - फोटो : iStock

अगर आप तत्काल रिजर्वेशन AC कोच में करवाना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है। वहीं नॉन AC कोच के लिए रिजर्वेशन की शुरुआत सुबह 11 बजे से होती है। ऐसे में कई लोग एक साथ तत्काल बुकिंग करते हैं। इस कारण लोगों को रिजर्वेशन मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है।  

IRCTC Tatkal Booking you can easily book your tatkal train ticket by this trick
irctc tatkal booking - फोटो : iStock

तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करने के लिए आपको IRCTC टिकट बुकिंग ऐप में अपनी यात्रा की डिटेल्स को पहले से ही सेव करके रखना होगा। आईआरसीटीसी आपको इसके लिए विकल्प देता है। कई मर्तबा हम पैसेंजर और अपनी यात्रा की डिटेल्स को दर्ज करने में जितना समय लगाते हैं। उतनी देर में रिजर्वेशन के लिए सभी सीटें फुल हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tatkal Booking you can easily book your tatkal train ticket by this trick
irctc tatkal booking - फोटो : पीटीआई

अगर आप अपनी डिटेल्स को पहले से ही सेव करके रखेंगे, तो ट्रेन टिकट बुक करते समय आपका ज्यादा समय व्यतीत नहीं होगा। ऐसे में आप इस ट्रिक की मदद से आसानी से अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं। बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा और अंतिम चरण में रिजर्वेशन के लिए भुगतान करना है। उसके बाद आपकी कंफर्म सीट बुक हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed