{"_id":"5d0331b98ebc3e1a446d34e2","slug":"irctc-offers-special-nainital-tour-package-for-summer-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 16 हजार में एक नहीं बल्कि 5 हिल स्टेशन घूमने का सुनहरा ऑफर, जल्दी करें निकल ना जाए मौका","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सिर्फ 16 हजार में एक नहीं बल्कि 5 हिल स्टेशन घूमने का सुनहरा ऑफर, जल्दी करें निकल ना जाए मौका
Fri, 14 Jun 2019 11:12 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए लोग कितने उपाय करते हैं। कुछ लोग तो हिल स्टेशन की सैर करके वापस भी आ गए हैं। अगर आप उनमें से एक हैं जिन्हे अभी भी ऑफिस के काम से फुर्सत नहीं मिली है तो अपनी छुट्टियों का सही इस्तेमाल करें। अपने दिमाग और परिवार को समय दें, उनके साथ थोड़े लंबे टूर पर निकल जाएं क्योंकि इस बार किफायती दाम में एक नहीं बल्कि कई हिल स्टेशन घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
- फोटो : file photo
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम 'नैनीताल स्पेशल' है। अगर आप भी नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुक करा सकते हैं। ये यात्रा 19 जुलाई से शुरू होगी और 19 सितंबर तक चलेगी। टूर की शुरुआत लखनऊ से होगी और काठगोदाम इसका आखिरी डेस्टिनेशन होगा। इसमें आपको 3AC से सफर करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी टूरिज्म ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। इस पैकेज में आपको सिर्फ नैनीताल ही नहीं, बल्कि मुक्तेश्वर, भीमताल, काठगोदाम और सत्तल भी घूमाया जाएगा। इस विशेष पैकेज में चार रात और पांच दिन रुकने का मौका दिया जा रहा है।
आईआरसीटीसी पैकेज की कीमत
अगर आप इस महीने इस पैकेज के तहत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तीन लोगों के जाने में फायदा है। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में घूमने का खर्च 16,300 रुपये प्रति व्यक्ति है, जिसमें 5-11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 8,900 रुपये और बेड के बिना 7,750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के लिए ये खर्च 20,820 है।

अगर आप जुलाई से सितंबर वाला पैकेज चुनते हैं तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में घूमने का खर्च 13,050 रुपये प्रति व्यक्ति है, जिसमें 5-11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 8,900 रुपये और बेड के बिना 7,750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के लिए ये खर्च 16,200 है।
विज्ञापन
पैकेज में मिलेंगी या सुविधाएं
इस विशेष पैकेज में आपको नैनीताल के अलावा चार और जगह घूमने का मौका मिलेगा। टिकट के अलावा, इस पैकेज में नैनीताल के होटल में रुकने की व्यवस्था होगी, जिसमें लंच और डिनर भी शामिल है। घूमने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। लेकिन अगर आप इसके अलावा नैनीताल की किसी दूसरी जगह घूमना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा।