फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल के बीड़ बिलिंग से बढ़िया नहीं है कोई जगह, यहां के बारे में सबकुछ जानें

Thu, 13 Jun 2019 12:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Jun 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bir Billing is the best Paragliding place of india at Himachal Pradesh
पैराग्लाइडिंग

युवाओं में पिछले कुछ सालों से एडवेंचर ट्रैवलिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी एडवेंचर पसंद हैं तो हिमाचल प्रदेश स्थित बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग जरूर जाएं। यहां आप ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आसमां से जमीन की खूबसूरती निहार सकते हैं। आइए बीड़ बिलिंग के बारे में जानते हैं...


 

Bir Billing is the best Paragliding place of india at Himachal Pradesh
पैराग्लाइडिंग

बीड़ बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
बीड़ बिलिंग, भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है। गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों और एडवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यहां आप रोमांचक अनुभवों के साथ ही शानदार दृश्यों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
 

Bir Billing is the best Paragliding place of india at Himachal Pradesh
पैराग्लाइडिंग

बिलिंग घाटी को देखने और यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक स्थानों से भी बच्चे इस जगह का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। बीड़ पैराग्लाइडिंग की टेक ऑफ साइट और बिलिंग लैंडिंग साइट है। ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bir Billing is the best Paragliding place of india at Himachal Pradesh
पैराग्लाइडिंग

बीड़, पालमपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, बिलिंग की दूरी बीड़ से 14 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप यहां जाकर पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो यह सबसे बेहतरीन वक्त है। यहां मार्च से जून और अक्टूबर से लेकर नवंबर के बीच पैराग्लाइडिंग की जा सकती है।  

विज्ञापन
Bir Billing is the best Paragliding place of india at Himachal Pradesh
पैराग्लाइडिंग

बीड़ में तिब्बती कॉलोनी भी है जो कि बेहद मशहूर है। दुनियाभर से यहां बौद्ध भिक्षु आते हैं। यह कॉलोनी 1962 में बसी। उस वक्त चीन के आक्रमण से भयभीत तिब्बती शरणार्थियों ने यहां शरण ली। आप अगर बीड़ बिलिंग जा रहे हैं तो इस तिब्बती कॉलोनी को देखने जरूर जाएं। इसके अलावा कांगड़ा से यहां जाने के लिए जीप का रूट भी बेहद शानदार अनुभव से गुजरने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed