फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC का पर्यटकों के लिए तोहफा, असम-मेघालय के लिए उतारे 5 दिन के सस्ते पैकेज

Wed, 20 Mar 2019 09:02 AM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
IRCTC offers 5 day Assam Meghalaya air package Here is price and tour details

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने यात्रियों के लिए  5 दिन का असम-मेघालय हवाई पैकेज निकाला है। तो सोच क्या रहे हैं, क्यों न मौके का फायदा उठाते हुए मेघालय की खूबसूरत वादियों की सैर करके आएं। आगे की स्लाइड्स में इस पैकेज में आपको कब कहां घूमने को मिलेगा, क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी दी गई हैं।

IRCTC offers 5 day Assam Meghalaya air package Here is price and tour details

आईआरसीटीसी के अनुसार, असम-मेघालय एयर पैकेज के तहत पर्यटकी की यात्रा 20 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल 2019 को समाप्त होंगी। इस पैकेज में हवाई सफर एयर एशिया एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास द्वारा होगा। इसके अलावा 5 रातों का होटल में स्टे होगा, जिसमें गुवाहाटी में एसी कमरे होंगे और शिलांग और काजीरंगा में गैर एसी कमरों की सुविधा होगी।

IRCTC offers 5 day Assam Meghalaya air package Here is price and tour details

इस पैकेज में आपके नाश्ते और रात के खाने का खर्च शामिल होगा। सफर के दौरान जिन-जिन जगहों पर घूमाने ले जाया जाएगा वहां आने जाने का किराया भी इस पैकेज में शामिल होगा। आने-जाने का सारा बंदोबस्त एसी व्हीकल द्वारा है। यात्रियों के लिए यात्रा सुरक्षा बीमा की भी सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC offers 5 day Assam Meghalaya air package Here is price and tour details

इस पैकेज के लिए अगर किसी व्यक्ति को अकेले जाना है तो 54 हजार 8 सौ 40 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, दो लोगों के लिए यह कीमत 36 हजार 800 रुपए है। अगर आप तीन लोगों के समुह में शामिल होकर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आपको 35 हजार 220 रुपए प्रतिव्यक्ति के हिसाब सेे देने होंगे। 

विज्ञापन
IRCTC offers 5 day Assam Meghalaya air package Here is price and tour details

20 अप्रैल को यात्रा शुरू होगी। पहले दिन यात्री गुवाहाटी हवाई अड्डे से शिलॉन्ग के लिए उड़ान भरेंगे। वहां पहुंचकर घूमेंगे और फिर डिनर की व्यवस्था है। दूसरे दिन नाश्ता करके चेरापूंजी घूमने के लिए रवाना होंगे। पूरा दिन चेरापूंजी की हसीन वादियों में समय बिताएंगे और रात का खाना और स्टे शिलॉन्ग में करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed