झीलों के शहर उदयपुर अगर आपके नेक्सट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है कि आप उदयपुर घूम कर आएं। बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं ऐसे में बहुत ही कम बजट में आप उनको टूर करा सकते हैं। उदयपुर घूमाने के लिए भारतीय रेलवे एक बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आप चार दिन में उदयपुर घूमकर वापस आ सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज में और क्या आकर्षक चीजे हैं।
2 of 5
udaipur
- फोटो : Social Media
इस पैकेज के तहत रेलवे ने अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग कीमत रखी है। आईआरसीटीसी द्वारा लाए गए इस पैकेज के जरिए आप राजस्थान की संस्कृति को बेहद करीब से देख सकते हैं। यहां घूमने के लिए पिछोला झील, सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर और जगमंगिर जैसी कई जगहे हैं।
उदयपुर के लिए इस टूर पैकेज का नाम लेक सिटी टूर है। रेलवे हर गुरुवार को यह टूर करवाता है। अगर आप अकेले उदयपुर घूमना चाहते हैं तो आपको 14,600 रुपये देने होंगे जबकि दो लोग साथ घूमने जाएंगे तो उन्हें 9,200 रुपये प्रति व्यक्ति और अगर तीन लोग हैं तो 7,650 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने होंगे। अगर आपके साथ 5 साल से 11 साल तक का बच्चा जा रहा है तो उसके लिए भी आपको 7,650 रुपये देने होंगे।
इस पैकेज के तहत स्लीपर क्लास में अगर आप सफर करेंगे तो एक व्यक्ति का 12,300 रुपये देना होगा, वहीं दो लोगों के लिए 6,900 रुपय प्रति व्यक्ति देना होगा जबकि तीन लोगों के साथ या बच्चे साथ जा रहे होंगे तो 5,350 रुपये प्रति शख्स देने होंगे। यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से उदयपुर को जाती है।
हर गुरुवार को ट्रेन नंबर 12981 चेतक एक्सप्रेस रात को 7 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। अगले दिन सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर यह ट्रेन उदयपुर पहुंचती है। आपको फिर होटल पहुंचाया जाएगा। वहां से एसी बस के जरिए आपको सहेलियों की बाड़ी, सुखड़िया सर्किल जैसे फेमस जगों पर घूमाने ले जाया जाएगा।