विदेश घूमने के शौकीन भारतीयों के लिए थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया सबसे पंसदीदा जगहों में से एक है। ऐसे ही शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। नौ रातों और 10 दिन के इस पैकेज में लोगों को बैंकॉक, पटाया, सिंगापुर और मलेशिया घूमने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से:
10 रातें और 11 दिन की यह यात्रा नौ फरवरी को मध्य प्रदेश के इंंदौर से शुरू होगी। इसके तहत बैंकॉक और पटाया में दो रातें, सिंगापुर में दो रातें और मलेशिया में तीन रातें बिता पाएंगे। इन चारों जगहों पर घूमने लायक इतने पर्यटन स्थल हैं कि आपकी यह विदेश यात्रा यादगार रह जाएगी। पैकेज के बारे में अन्य जानकारी के लिए नीचे देखें:

थाइलैंड के लिए भारतीयों को आसानी से वीजा भी मिल जाता है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक अपनी नाइट लाइफ और मार्केट के लिए फेमस है। यहां शॉपिंग करना बेहद सस्ता माना जाता है। इस टूर के तहत आप ऐसे ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर पाएंगे, जो सुंदरता और भव्यता का प्रतीक हैं।
इसके अलावे पटाया का समुद्री बीच और 24 घंटे खुले रहने वाले शॉपिंग मॉल, बार एंड पब, 18 फीट ऊंची गौतम बुद्ध की मूर्तियां टूरिस्ट को आकर्षिक करतीं हैं। मलेशिया टूर पर, पेट्रोनास टावर्स और स्मारकीय इमारत जैसे मनोरम स्थलों की यात्रा करना रोमांचक होता है।
सिंगापुर में घूमने को बहुत कुछ
सबसे बड़े बाजारों और सबसे पसंदीदा शॉपिंग साइटों में सिंगापुर की पहचान दुनिया भर में है। सिंगापुर में यूनिवर्सल स्टूडियोज, मेर्लिओन पार्क, सेंटोसा आइलैंड, सिंगापुर फ्लायर, जुरॉंग बर्ड पार्क, विंग्स ऑफ टाइम, चीनाटौन, गार्डंस बय थे बे, क्लार्के कुए, चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आर्चेर्ड रोड पसंदीदा दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहां की नाइट लाइफ भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।