मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित गीजा का महान पिरामिड एक बेहद ही प्राचीन और एतिहासिक स्मारक है, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। प्रसिद्ध नील नदी के किनारे पर बना हुआ यह पिरामिड बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। इस पिरामिड को 'खुफु का पिरामिड' और 'ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मिस्र के महान राजा खुफु की मौत के बाद उनके शव को इसी पिरामिड में दफनाया गया था और सिर्फ वही नहीं बल्कि उनके बाद हुए अन्य राजाओं के शवों को भी उनके आभूषण और अन्य चीजों के साथ इसी पिरामिड में दफनाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 14 एकड़ में फैला यह विशाल पिरामिड आज भी उसी स्थिति में है, जैसा इसे बनाया गया था। सदियों से यह पिरामिड अपनी खूबसूरती से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। तो आपको भी जीवन में एक बार यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं इस पिरामिड के बारे में कुछ खास बातें...
Pyramid of Giza: अद्भुत और एतिहासिक है गीजा का महान पिरामिड, जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए यहां घूमने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन