फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Switzerland Trip: कैसे करें भारत से स्विट्जरलैंड की सस्ती यात्रा? जानें खर्च और दार्शनिक स्थल

Sat, 20 Jul 2024 10:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Jul 2024 10:12 AM IST
सार

फिल्मों में स्विट्जरलैंड के नजारे देख जहां जाने और घूमने के सपने तो देख लेते हैं लेकिन विदेश जाना कुछ कठिन सा लगता है। ऐसे में कुछ योजनाओं और सुझावों को अपनाकर सस्ते में स्विट्जरलैंड की सैर कर सकते हैं।

विज्ञापन
India to Switzerland Trip cost Flight Ticket Price, Visa and Tourist Places
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram

India to Switzerland Trip cost:  स्विट्जरलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां बर्फीली पहाड़ियां, झील, झरनें और खूबसूरत हरियाली जन्नत के दृश्यों जैसी प्रतीत होती हैं। अक्सर फिल्मों में स्विट्जरलैंड के नजारे दिखाए जाते हैं, जहां हीरो-हीरोइन आपस में रोमांस करते नजर आ जाते हैं। इस तरह के नजारे कपल्स को खासतौर पर पसंद आते हैं और वह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर स्विट्जरलैंड या उन जैसी जगहों पर जाना चाहते हैं। अधिकतर भारतीयों के लिए स्विट्जरलैंड की यात्रा किसी सपने जैसी होती है। फिल्मों में स्विट्जरलैंड के नजारे देख जहां जाने और घूमने के सपने तो देख लेते हैं लेकिन विदेश जाना कुछ कठिन सा लगता है। ऐसे में कुछ योजनाओं और सुझावों को अपनाकर सस्ते में स्विट्जरलैंड की सैर कर सकते हैं।


 

India to Switzerland Trip cost Flight Ticket Price, Visa and Tourist Places
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram

स्विट्जरलैंड कैसे जाएं

भारत से स्विट्जरलैंड की दूरी लगभग 6178 किमी है। नई दिल्ली से स्विट्जरलैंड के लिए फ्लाइट मिल सकती है, लगभग 11.34 घंटे का सफर तय करके आप अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।

India to Switzerland Trip cost Flight Ticket Price, Visa and Tourist Places
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram

स्विट्जरलैंड के लिए फ्लाइट टिकट

नई दिल्ली से स्विट्जरलैंड का किफायती फ्लाइट टिकट कई वेबसाइटों पर उपलब्ध है। ऑफ सीजन में यात्रा करने पर टिकट और आवास सस्ते हो जाते हैं। भारत से स्विट्जरलैंड का फ्लाइट टिकट के लिए लगभग 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India to Switzerland Trip cost Flight Ticket Price, Visa and Tourist Places
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram

स्विट्जरलैंड की बजट ट्रिप

फ्लाइट टिकट के अलावा पहले ही आनलाइन बजट होटलों की बुकिंग करा लें। कई बजट फ्रेंडली होटल होमस्टे या गेस्ट हाउस आपको सस्ते में मिल जाएंगे।

स्विट्जरलैंड में घूमने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं जो कि कार या टैक्सी के मुकाबले सस्ता होता है। इसके अलावा स्विस ट्रैवल पास भी बनवा सकते हैं। यह पास पर्यटकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें ट्रेन, बस या बोट्स में असीमित यात्रा की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
India to Switzerland Trip cost Flight Ticket Price, Visa and Tourist Places
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram

स्विट्जरलैंड में घूमने लायक जगहें

  • मैटरहॉर्न पर्वत
  • जुंगफ्राउजोच सैडल
  • ट्रुमेलबाक फॉल्स,
  • स्टॉबबैक फॉल्स
  • माउंट पिलाटस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed