फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: 15 अगस्त को दक्षिण भारत की इन ऐतिहासिक जगहों पर मनाएं आजादी का जश्न

Sun, 13 Aug 2023 06:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2023 Celebration In South India Historical Places Travel Guide in Hindi
hyderabad - फोटो : facebook

Independence Day 2023 Celebration In South India: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। साथ ही भारत की तीनों सेनाएं प्रदर्शन और परेड निकालती हैं। राज्यों से तरह-तरह की झांकियां निकाली जाती हैं। पूरे देश की नजर राजधानी दिल्ली में मनाए जा रहे जश्न पर होती है। हालांकि राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण लोग 15 अगस्त के मौके पर घूमना भी पसन्द करते हैं। 

आप भी आजादी का जश्न मनाने के लिए देश भक्ति की भावना को बढ़ा देने वाली ऐतिहासिक जगह पर जा सकते हैं। अगर आप दक्षिण भारत के रहने वाले हैं या 15 अगस्त के मौके पर दक्षिण भारत की यात्रा करने का सोच रहे हैं तो कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। इस लेख में दक्षिण भारत के ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां 15 अगस्त के मौके पर जा सकते हैं। आईए जानते हैं दक्षिण भारत के ऐतिहासिक दार्शनिक स्थलों के बारे में। 

Independence Day 2023 Celebration In South India Historical Places Travel Guide in Hindi
Hampi - फोटो : istock

हम्पी, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य में पहाड़ियों और घाटियों की सैर के लिए जा रहे हैं तो यहां 15 अगस्त के मौके पर विजयनगर की यात्रा करें। 500 प्राचीन स्मारकों, गढ़ खजाने की इमारत, खूबसूरत मंदिरों के साथ ही स्ट्रीट मार्केट घूम सकते हैं। हम्पी में खुला संग्रहालय है, जो शहर के इतिहास और जगहों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है।

Independence Day 2023 Celebration In South India Historical Places Travel Guide in Hindi
Anantpur - फोटो : facebook

अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

जलियांवाला बाग हत्याकांड आजादी से पहले भारत के लिए काला दिन था। हालांकि दक्षिण भारत में भी जलियांवाला बाग जैसी त्रासदी हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की सीमा से सटे एक बगीचे में स्वतंत्रता सेनानियों का समूह इकट्ठा हुआ, जिन पर पुलिस ने गोलियां बरसाई और 32 लोगों की मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 Celebration In South India Historical Places Travel Guide in Hindi
Bijapur - फोटो : facebook

विजयपुर, कर्नाटक

देश में सबसे बड़ा गुंबद विजयपुर के कर्नाटक में है। गोल गुंबज, बीजापुर-दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह महत्वपूर्ण व्यावसायिक जिला भी है। इब्राहिम रौजा बीजापुर का एक और महत्वपूर्ण स्मारक है, और इसे दक्खन का ताजमहल भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Celebration In South India Historical Places Travel Guide in Hindi
Kurnool - फोटो : facebook

कुरनूल, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में कुरनूल एक छोटा सा शहर है, जो अपनी ऐतिहासिकता के लिए मशहूर है। यहां अंतिम हिंदू राजा  गोपाल राजू के महल के अवशेष हैं, साथ ही प्राचीन और अरबी शिलालेख हैं और कुरनूल शासकों द्वारा निर्मित ग्रीष्मकालीन महल है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन जगहों की सैर पर जा सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed