फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Beautiful Villages: ये हैं भारत के पांच सबसे खूबसूरत गांव, एक बार जाकर वापस आने का नहीं करेगा मन

Sat, 12 Aug 2023 09:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Aug 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Most Beautiful Villages in India National Tourism Day 2022
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda

25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर में भारत के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए इस दिन को मनाया जाता है। भारत को प्राकृतिक सुंदरता की भूमि कहा जाता है। यहां पहाड़ों से लेकर समुद्र तक घूमने के लिए खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। देश के महानगरों, पहाड़ों से लेकर झरने और जंगल की खूबसूरती के अलावा यहां के गांव भी देखने योग्य हैं। भारत में ऐसे कई खूबसूरत गांव हैं, जहां यात्रियों की भीड़ लगती है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भारत के इन गांवों में आते हैं और अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। देश की प्रकृति की गोद में समाए इन खूबसूरत गांवों के सामने बड़े बड़े देशों की सुंदरता भी फीकी पड़ जाती है। आप भी चाहें तो इन खूबसूरत गांवों के दीदार कर सकते हैं। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर आपको भारत के पांच खूबसूरत गांवों के बारे में बताया जा रहा है, जहां जाने के बाद आपको वापस लौटने का मन नहीं करेगा। 

Top 5 Most Beautiful Villages in India National Tourism Day 2022
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : Facebook/KazirangaHolidays

तकदाह गांव, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बेहद प्यारा और खूबसूरत गांव हैं। इस गांव का नाम है तकदाह गांव, जो कि दार्जिलिंग जिले के स्थित है। यहां की खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेगी। यहां पर्यटक ट्रैकिंग के मजे ले सकते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों में घूमने से लेकर खूबसूरत चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं।

Top 5 Most Beautiful Villages in India National Tourism Day 2022
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : अमर उजाला

मलाना, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश अपने आप में ही खूबसूरत राज्य है। यहां प्रकृति की गोद में बसा मलाना गांव आपका दिल जीत लेगा। मलाना गांव में यात्रियों को प्रकृति के सुंदर और अनोखे नजारे देखने को मिल सकते हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर इस एकांत जगह पर आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ अच्छी यादें जोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Most Beautiful Villages in India National Tourism Day 2022
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : Facebook/Gangtok

लाचुंग, सिक्किम

सिक्किम अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। अगर आप सिक्किम घूमने जा रहे हैं तो तिब्बत बॉर्डर से सटे लाचुंग गांव जरूर जाएं। यह गांव लगभग 8858 फीट की ऊंचाई पर बसा है। गांव चारों तरफ से बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां आडू, सेब और खुबानी के बाग भी देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
Top 5 Most Beautiful Villages in India National Tourism Day 2022
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : facebook/beautifuljaipur

खिमसर, राजस्थान

राजस्थान में कई सारे पर्यटन स्थल हैं लेकिन यहां के गांवों की खूबसूरती भी कुछ कम नहीं है। राजस्थान के खिमसर गांव में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। खिमसर गांव मरुस्थल से घिरा है। जीप या ऊंट की मदद से आप डेजर्ट सफारी का मजा ले सकते हैं। यह गांव अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के हिल स्टेशन पर आप कैंपिंग कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed