आज हम आपको कई ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो मानसून के सीजन में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। ये जगहें प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ यहां पर आपको काफी कुछ नया भी देखने को मिलेगा। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको काफी आनंद मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मानसून सीजन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी है?
प्राकृतिक सुंदरता का उठाना चाहते हैं आनंद, तो इन स्थानों पर जरूर घूमने जाएं
नैनीताल
नैनीताल का नाम भारत की खूबसूरत जगहों में शुमार होता है। यहां पर देश विदेश के कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। मानसून के सीजन में नैनीताल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां पर कई हरे भरे पहाड़ और झीलें हैं। नैनीताल में आपको कई खूबसूरत हिल स्टेशन्स भी देखने को मिलेंगे।
कोडाईकनाल
ये जगह तमिलनाडु में स्थित है। ये एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मानसून के सीजन में कोडाईकनाल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। यहां आकर आपको खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप बहते बादलों को देखते हुए चाय का आनंद भी ले सकते हैं।
मुन्नार
मुन्नार केरल में स्थित है। ये जगह काफी खूबसूरत है। इसकी सुंदरता अक्सर देश विदेश के कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस जगह पर आपको कई झरने, चाय के बागान और सुंदर पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। मानसून के मौसम में इस जगह पर घूमना स्वर्ग में घूमने जैसा है।
कूर्ग
ये खूबसूरत जगह कर्नाटक में स्थित है। यहां आने के बाद आपको काफी शांति का अनुभव होगा। खासकर मानसून के सीजन में इस जगह की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। यहां आपको दूर दूर तक हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी।