जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले जिस जगह के बारे में बात होती है वो है पहाड़। हमेशा ही लोग पहाड़ों पर अपनी छुट्टियां बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां की सुंदरता हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। यहां नदियां, उंची-ऊंची पहाड़ियां, झरने, घने जंगल, प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में बात जब पहाड़ों पर घूमने की आती है, तो हिमाचल प्रदेश का नाम इस लिस्ट में काफी ऊपर आता है। तो चलिए हम आपको यहां के शोजा नाम की जगह के बारे में बताते हैं, जो कि खूबसूरत पर्यटक स्थल है। तो चलिए जानते हैं कि आप यहां कौन-कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं।
{"_id":"605d84d28ebc3e8d3a366f5b","slug":"if-you-are-nature-lover-than-you-can-visit-these-places-of-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश की इन जगहों की कर सकते हैं सैर, प्रकृति को देख सकते हैं बेहद करीब से","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हिमाचल प्रदेश की इन जगहों की कर सकते हैं सैर, प्रकृति को देख सकते हैं बेहद करीब से
Fri, 26 Mar 2021 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
jalori pass
- फोटो : अमर उजाला
जालोरी पास
- शोजा हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित है, जो बेहद ही सुंदर गांव है। ये कुल्लू जिले में आता है और अपने लकड़ी के बने घरों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहीं एक जगह है जालोरी पास। ये जगह बेहद शांति वाली है और करसोग घाटी में 10570 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां दिंसबर से जनवरी के बीच काफी बर्फबारी होती है, जिसकी वजह से इस वक्त ये बंद रहता है। यहां जाकर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सेरोलसर झील
- इस झील को देखने के लिए हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ये बेहद छोटी झील है जिसका पानी क्रिस्टल की तरह साफ है। यहां एक मंदिर भी है, जो देवी बूढ़ी नागिन को समर्पित है। गर्मियों के मौसम में यहां घूमने का अलग ही मजा है। जालोरी पास से देवदार के जंगलों से होते हुए छह किलोमीटर की ट्रैकिंग करके सरोलेसर झील पहुंचा जा सकता है। यहां स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेने के लिए कई अच्छे ढाबे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाटरफॉल प्वाइंट
- शोजा से महज एक किलोमीटर की दूर पर स्थित वाटरफॉल प्वाइंट हर किसी को लुभाता है। यहां लोग सुबह के समय सैर करने जाते हैं और ताजी हवा लेते हैं। इस झरने का पानी काफी ठंडा और मीठा है। यहां पर समय बिताने में मन को काफी सुकून मिलता है। यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां समय बिताते हैं। शोजा घूमने आए सैलानियों की ये जगह पहली पसंद होती है।
विज्ञापन
Raghupur Fort
- फोटो : facebook/Bhraman Travel Magazine
रघुपुर किला
- रघुपुर किला ऐतिहासिक किला है, जहां कुछ दीवारें खड़ी हैं। इस किले को लेकर कहा जाता है कि मंडी शासकों द्वारा खुद को आक्रमण से बचाने के लिए इसका निर्माण किया गया था। एक सुंदर जंगल से होते हुए आप इस किले में पहुंच सकते हैं। यहां से पहाड़ों के सुंदर दृश्य देखे जा सकते हैं। वहीं, किले के पास से कई अद्भुत नजारे दिखते हैं, जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।