फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश की इन जगहों की कर सकते हैं सैर, प्रकृति को देख सकते हैं बेहद करीब से

Fri, 26 Mar 2021 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Mar 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
if you are nature lover than You can visit these places of Himachal Pradesh
himachal pradesh - फोटो : istock

जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले जिस जगह के बारे में बात होती है वो है पहाड़। हमेशा ही लोग पहाड़ों पर अपनी छुट्टियां बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां की सुंदरता हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। यहां नदियां, उंची-ऊंची पहाड़ियां, झरने, घने जंगल, प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में बात जब पहाड़ों पर घूमने की आती है, तो हिमाचल प्रदेश का नाम इस लिस्ट में काफी ऊपर आता है। तो चलिए हम आपको यहां के शोजा नाम की जगह के बारे में बताते हैं, जो कि खूबसूरत पर्यटक स्थल है। तो चलिए जानते हैं कि आप यहां कौन-कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं।

if you are nature lover than You can visit these places of Himachal Pradesh
jalori pass - फोटो : अमर उजाला

जालोरी पास

  • शोजा हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित है, जो बेहद ही सुंदर गांव है। ये कुल्लू जिले में आता है और अपने लकड़ी के बने घरों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहीं एक जगह है जालोरी पास। ये जगह बेहद शांति वाली है और करसोग घाटी में 10570 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां दिंसबर से जनवरी के बीच काफी बर्फबारी होती है, जिसकी वजह से इस वक्त ये बंद रहता है। यहां जाकर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।
if you are nature lover than You can visit these places of Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सेरोलसर झील

  • इस झील को देखने के लिए हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ये बेहद छोटी झील है जिसका पानी क्रिस्टल की तरह साफ है। यहां एक मंदिर भी है, जो देवी बूढ़ी नागिन को समर्पित है। गर्मियों के मौसम में यहां घूमने का अलग ही मजा है। जालोरी पास से देवदार के जंगलों से होते हुए छह किलोमीटर की ट्रैकिंग करके सरोलेसर झील पहुंचा जा सकता है। यहां स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेने के लिए कई अच्छे ढाबे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
if you are nature lover than You can visit these places of Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वाटरफॉल प्वाइंट

  • शोजा से महज एक किलोमीटर की दूर पर स्थित वाटरफॉल प्वाइंट हर किसी को लुभाता है। यहां लोग सुबह के समय सैर करने जाते हैं और ताजी हवा लेते हैं। इस झरने का पानी काफी ठंडा और मीठा है। यहां पर समय बिताने में मन को काफी सुकून मिलता है। यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां समय बिताते हैं। शोजा घूमने आए सैलानियों की ये जगह पहली पसंद होती है।
विज्ञापन
if you are nature lover than You can visit these places of Himachal Pradesh
Raghupur Fort - फोटो : facebook/Bhraman Travel Magazine

रघुपुर किला

  • रघुपुर किला ऐतिहासिक किला है, जहां कुछ दीवारें खड़ी हैं। इस किले को लेकर कहा जाता है कि मंडी शासकों द्वारा खुद को आक्रमण से बचाने के लिए इसका निर्माण किया गया था। एक सुंदर जंगल से होते हुए आप इस किले में पहुंच सकते हैं। यहां से पहाड़ों के सुंदर दृश्य देखे जा सकते हैं। वहीं, किले के पास से कई अद्भुत नजारे दिखते हैं, जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed