फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आप सच्चे फूडी हैं तो देश की ये 5 चटोरी गलियां आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं

Sat, 30 Jan 2021 10:39 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 30 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
if you are a true foodie then must visit this 5 places in india in hindi
जन्नत हैं ये गलियां - फोटो : Pixa

भारत की संस्कृति और विविधताओं को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता और इतना ही विविध है हमारा खान-पान। गुजरात का खमण-ढोकला हो या बंगाल का रसगुल्ला, यह अपने-अपने क्षेत्र की पहचान बन चुके हैं। इसी तरह देश के विभिन्न शहरों में कुछ ऐसी खाऊ गलियां हैं जिन्होंने व्यंजनों को एक नए स्तर पर पहुंचाया है। यह महज़ गलियां नहीं हैं, बल्कि स्वाद के दंगल के ऐसे उस्ताद हैं जो अच्छे-अच्छे पहलवानों को मात दे दें। अगली स्लाइड्स से जानिए कि वे कौनसी गलियां हैं जो खान-पान के शौक़ीन लाेगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

if you are a true foodie then must visit this 5 places in india in hindi
जयपुर में 50 किस्म की कचौरियां मिलती हैं - फोटो : Instagram

चटोरी गली, जयपुर
राजस्थान की ऐतिहासिक राजधानी न सिर्फ़ अपने भव्य महल और किलों बल्कि खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बापू बाज़ार के लिंक रोड के ठीक सामने वाली इस गली में खरीदारी के लिए भी बहुत कुछ है। यहां गोलगप्पे, छोले-भटूरे, फालूदा, छोले-टिक्की और तरह-तरह के पेय लोगों के पसंदीदा है। यहां के अलावा जयपुर में 50 किस्म की कचौरियां, एम.आई.रोड की लस्सी और जौहरी बाज़ार का घेवर हर दिल अज़ीज़ है।

if you are a true foodie then must visit this 5 places in india in hindi
सराफा में 300 ग्राम वजनी जलेबा मिलता है - फोटो : Social media

सराफा बाज़ार, इंदौर
दिन में जेवरों की चमक-धमक और रात में स्वादिष्ठ व्यंजनों की ख़ुशबू आपको लुभा ले तो समझिए आप इंदौर में हैं। रात गहराते ही यहां के सराफा बाज़ार में खान-पान की दुकानें सजने लगती हैं जिनकी रौनक देर रात तक रहती है। भुट्टे का कीस और गराड़ू का स्वाद मालवा की ही देन है। इनके अलावा सराफा में मालपुआ,300 ग्राम वज़नी जलेबा, खोपरा पेटीस, रबड़ी-गुलाबजामुन, 10 फ्लेवर की पानी पुरी, कांजी वड़ा, दही बड़ा, पेठा, चाॅकलेट और फायर पान शहर को मध्यभारत की खान-पान राजधानी बनाता है। पारम्परिक व्यंजनों के अलावा चाइनीज़ से लेकर दक्षिण भारतीय लज़ीज़ व्यंजन यहां मिलते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are a true foodie then must visit this 5 places in india in hindi
मलाइयो यहां की शान है - फोटो : social media

कचौड़ी गली, वाराणसी
यहां अधिकांश दुकानें कचौड़ी की हैं इसलिए इसका नाम कचौड़ी गली पड़ गया। पहने इस मोहल्ले का नाम कूचा अजायब था। कहते हैं कि मुस्लिम शासन के रईस अधिकारी अजायब के नाम पर इसे यह नाम मिला था। कचाैरियों के अलावा बनारसी मिठाइयां, पान, बनारसी चाट, लौंग लता प्रसिद्ध है। दूध को चीनी के साथ उबालने के बाद रातभर आसमान के नीचे ओस में रखकर तैयार होती है लाजवाब मलाइयो जो यहां की शान है।

विज्ञापन
if you are a true foodie then must visit this 5 places in india in hindi
यहां आपको तीखे, खट्टे और मसालेदार लज़ीज़ व्यंजन मिल जाएंगे - फोटो : social media

भुक्कड़ गली,अहमदाबाद
अहमदाबाद की इस गली में आपको देश और दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आपका यह भ्रम ज़रूर टूट जाएगा कि गुजराती लोग हर चीज़ में चीनी डालकर खाते हैं। यहां आपको तीखे, खट्टे और मसालेदार लज़ीज़ व्यंजन चखने को मिल जाएंगे। चाइनीज़, स्पैनिश, लैबनीज़, थाई के अलावा वन स्लाइस पिज्जा, तंदूरी मोमोज़ और फलाफल प्रसिद्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed