फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Book Republic Day Parade Ticket: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखनी है? यहां से खरीदें टिकट

Mon, 05 Jan 2026 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 Jan 2026 11:12 AM IST
सार

How To Book Ticket For Republic Day Parade: अगर आप गणतंत्र दिवस की परेड देखने का मन बना रहे हैं तो अभी से उसका टिकट बुक कर लें। यहां टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया आपको बताई जा रही है। 

विज्ञापन
how to book ticket for republic day parade 26 January ki parade ki ticket kaise book karein
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखनी है? यहां से खरीदें टिकट - फोटो : अमर उजाला
How To Book Ticket For Republic Day Parade: हर साल 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजित होती है, जिसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और पराक्रम की झलक देखने को मिलती है। हजारों लोग हर राज्य का झंडा और परेड में शामिल जवानों को करीब से देखने के लिए उत्साह से टिकट खरीदते हैं।


अगर आप इस साल दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखकर राष्ट्रीय उत्सव का रोमांच अपने अनुभव में शामिल करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इस बार टिकट की कीमत बेहद किफायती रखी गई है। चाहे आप परिवार के साथ परेड का आनंद लेना चाहते हों या देशभक्ति की अनुभूति को करीब से महसूस करना चाहते हों, ये मौका आपको मिस नहीं करना चाहिए।

परेड की सीट बुकिंग, टिकट की उपलब्धता और प्रवेश नियमों से जुड़े सभी विवरण जानना जरूरी है ताकि उत्सव के दिन आप आसानी से कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें।
how to book ticket for republic day parade 26 January ki parade ki ticket kaise book karein
कब से शुरू होगी टिकट की बिक्री? - फोटो : PTI
 कब से शुरू होगी टिकट की बिक्री?

सबसे पहले जान लेते हैं कि परेड की टिकट की बिक्री कब से शुरू होगी तो आपको बता दें कि फुल ड्रेस रिहर्सल ऑफ बीटिंग रिट्रीट और मुख्य समारोह के लिए टिकटों की आज यानी कि बिक्री 5 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। आप 14 जनवरी 2026 तक टिकट खरीद सकते हैं। इन काउंटरों से 5 से 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट खरीदे जा सकते हैं। 

 
how to book ticket for republic day parade 26 January ki parade ki ticket kaise book karein
गणतंत्र दिवस परेड के टिकट की कीमत - फोटो : Adobe Stock
गणतंत्र दिवस परेड के टिकट की कीमत 

तो आपको बता दें कि 26 जनवरी की परेड के टिकट ₹20 और ₹100 में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा फुल ड्रेस रिहर्सल (28 जनवरी) के टिकट भी ₹20 होंगे। वहीं बीटिंग रिट्रीट समारोह (29 जनवरी) के टिकट ₹100 में मिलेंगे। ये टिकट अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर जारी किए जाएंगे। आप वहां जाकर अपने हिसाब से श्रेणी का चयन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to book ticket for republic day parade 26 January ki parade ki ticket kaise book karein
ये है ऑफलाइन टिकट काउंटरों की लिस्ट - फोटो : Adobe Stock
ये है ऑफलाइन टिकट काउंटरों की लिस्ट

ये टिकट ऑफलाइन खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली के छह प्रमुख स्थानों पर काउंटर लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
  • सेना भवन (गेट नं. 5 के पास)
  • शास्त्री भवन (गेट नं. 3 के पास)
  • जंतर मंतर (मुख्य गेट)
  • पार्लियामेंट हाउस (रिसेप्शन)
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी ब्लॉक के पास)
  • कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन 
 
 
विज्ञापन
how to book ticket for republic day parade 26 January ki parade ki ticket kaise book karein
टिकट खरीदते समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? - फोटो : Amar Ujala
टिकट खरीदते समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? 

टिकट खरीदने के समय आपको पहचान के लिए ओरिजिनल फोटो ID दिखानी होगी। स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेज हैं:
  •  आधार कार्ड
  •  वोटर ID
  •  ड्राइविंग लाइसेंस
  •  पासपोर्ट
  •  पैन कार्ड
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed