{"_id":"5f5f468b73263c3d58103dd7","slug":"himachal-pabbar-valley-is-the-most-beautiful-place-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच का संगम है हिमाचल की पब्बर वैली","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच का संगम है हिमाचल की पब्बर वैली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Facebook/Pabbar valley
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल की पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती और मनोहारी दृश्य देखकर यहीं पर बस जाने का दिल करता है। ये भारत के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स में से एक है। चारों तरफ पहाड़, घने जंगल की हरियाली, बर्फ से ढकी हुई चोटियों पर पड़ती सूरज की किरणें बहुत शानदार लगती हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे तो मन को मोह ही लेते हैं। साथ ही रोमांच के शौकीनों के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर बहती हुई नदियों के पानी की आवाज मन को एक अलग ही सुकून देती है। यहां पर पहाड़ों की ऊंचाई से गिरते झरने आपको एक अलग ही अहसास कराते हैं। प्रकृति प्रेमी हों या रोमांच के शौकीन सभी के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
2 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Facebook/Pabbar valley
कुदरत की गोद में बसी पब्बर वैली भाग-दौड़ की जिंदगी से दूर सुकून और शांति के लिए एक बहुत बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको विशाल देवदार के वृक्ष देखने को मिलेंगे। जो लोग कुछ हटके अलग जगह पर जाना चाहते हैं, उन लोगों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। यहां पर आपको प्रकृति का हर रंग देखने को मिलेगा। यहां पर रिजर्व रिजर्व फॉरेस्टं और नेचर पार्क भी है, जो हर किसी का मन मोह लेते हैं।
3 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Facebook/Pabbar valley
पब्बर वैली के प्राकृतिक नजारे तो हैरान कर देने वाले हैं ही, साथ ही यहां के ट्रेक्स भी रोमांच के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर जंगलिक, रुपिनस खारापत्थर और गडसरी ट्रैक पर आप रोमांच से भरे सफर का मजा ले सकते हैं। यहां के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ से ढकी चोटियां हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Facebook/Pabbar valley
पब्बर घाटी के ट्रैक की शुरुआत खड़ा पत्थर से होती है, यहां की चढ़ाई ज्यादा मुश्किल नहीं है। गिरीगंगा नदी का उद्गम यहां से लगभग छह किलोमीटर दूरी पर है। यहां तक जाने के लिए एक कच्ची सड़क है, जो चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरी हुई है। इस रास्ते पर चलने का एक अपना अलग ही मजा है। नदी के उद्गम पर एक प्राचीन मंदिर भी है। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे की चढ़ाई करने पर कुप्पड़ बुग्याल पड़ता है। यहां से हिमालय की ऊचीं और दूर तक फैली चोटियों के नजारे अद्भुत लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पब्बर वैली की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Facebook/Pabbar valley
प्राकृतिक खूबसूरत नजारों के साथ आपको यहां की संस्कृति को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा। हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर आपक किसी भी समय जा सकते हैं, लेकिन मानसून के समय पहाड़ों का रास्ता फिसलन भरा हो जाता है जिसकी वजह से ट्रैकिंग करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में यहां जाने से बचें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।