फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: आने वाला है गणेश चतुर्थी का त्योहार, बना सकते हैं इन मंदिरों के दर्शन की योजना

Tue, 27 Aug 2024 11:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 27 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

अगर गणेशोत्सव के मौके पर कहीं सफर की योजना बना रहे हैं तो देश के सबसे बड़े गणपति मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 famous lord ganesha temples in india
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala

Ganesh Chaturthi 2024: 'वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।' हिंदू धर्म में जब भी किसी कार्य की शुरुआत होती है तो उससे पहले भगवान गणेश को निमंत्रण दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के आर्शीवाद से हो तो कार्य निर्विघ्न पूरा होता है। 



भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी कहते हैं। इस साल ये तिथि 7 सितंबर को पड़ रही है। हर साल इसी दिन 10 दिन चलने वाले गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी ही धूमधाम से बप्पा को अपने घर लाते हैं और उनकी स्थापना करते हैं। गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में दिखाई देती है। 

अगर गणेशोत्सव के मौके पर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो देश के सबसे बड़े और प्राचीन गणपति मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 famous lord ganesha temples in india
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई - फोटो : instagram

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई 

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर की स्थापना 1801 में की गई थी। ऐसी मान्यता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में सच्चे मन में मुराद मांगने वालों की मन्नत पूरी होती है। यही वजह है कि बप्पा के दर्शन के लिए लोग विदेशों तक से आते हैं। 

Ganesh Chaturthi 2024 famous lord ganesha temples in india
चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन - फोटो : instagram

चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन

वैसे तो उज्जैन को महाकाल की नगरी कहा जाता है, लेकिन यहां भी महाकाल के पुत्र भगवान श्री गणेश का एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें से पहली चिंतामण, दूसरी इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा हैं। अगर आप महाकाल के दर्शन को जा रहे हैं तो चिंतामण गणेश मंदिर के भी दर्शन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 famous lord ganesha temples in india
गणपतिपुले मंदिर, रत्नागिरी - फोटो : instagram
गणपतिपुले मंदिर, रत्नागिरी

महाराष्ट्र के कोंकण में रत्नागिरी जिले में स्थित भगवान गणेश का ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि ये यहां स्थापित बप्पा की प्राकृतिक रूप से स्थापित हुई है। ये मूर्ति लगभग 400 साल पुरानी है। ऐसे में इस मंदिर में बप्पा से दर्शन के लिए लोग सालभर आते हैं। आप भी चाहें तो इस गणेशोत्सव में बप्पा के दर्शन की योजना बनाएं। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 famous lord ganesha temples in india
त्रिनेत्र मंदिर, रणथंभौर - फोटो : instagram

त्रिनेत्र मंदिर, रणथंभौर

राजस्थान के रणथंभौर में स्थित त्रिनेत्र मंदिर देश का सबसे प्राचीन बप्पा का मंदिर कहलाता है। इसके साथ ही ये पूरी दुनिया में इकलौता ऐसा गणेश मंदिर है, जहां श्री गणेश की तीन नेत्रों वाली प्रतिमा विराजमान है। इसके साथ ही इस मंदिर में गणपति बप्पा अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed