फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Destinations: सर्दियों में घूमने के लिए भारत की ये चार जगह हैं सबसे बेस्ट, यहां यादगार बन जाएगी ट्रिप

Sun, 19 Dec 2021 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Dec 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Four Best Winter Destinations in India Must Visit
सर्दियों में घूमने के लिए जगह - फोटो : istock

भारत में यात्रा के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगहें हैं। हर मौसम के लिए यहा आपको डेस्टिनेशन मिल जाएंगे, जहां आप गर्मी से सर्दी तक किसी भी मौसम में जा सकते हैं और सफर का मजा ले सकते हैं। अब सर्दियां शुरू हो गई हैं। घूमने के लिए सर्दियों का मौसम काफी उपयुक्त होता है। वहीं भारत में ऐसे कई विंटर डेस्टिनेशन हैं जो इस मौसम में आपकी ट्रिप को मजेदार बना देंगे। अगर आप भी इस सर्दियों के महीनों में यात्रा करने की योजना बना रहें हैं और इस सोच में हैं कि किस डेस्टिनेशन पर जाना चाहिए तो भारत के ही जगहों को चुन सकते हैं। बजट में आप इन जगहों की यात्रा की जा सकती है। तो घर से निकलने से पहले उन विंटर डेस्टिनेशन के बारे में जान लीजिए, जहां आप को इस मौसम में जरूर जाना चाहिए। नवंबर से फरवरी-मार्च तक ये पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए भारत की चार सर्दियों में घूमने लायक सबसे बेस्ट जगहों के बारे में। 

Four Best Winter Destinations in India Must Visit
गुलमर्ग , कश्मीर - फोटो : pixabay

गुलमर्ग, कश्मीर

सर्दी के मौसम में गुलमर्ग घूमने के लिहाज से बेस्ट जगह है। वैसे तो पूरा साल ही यहां घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन कश्मीर का ये पहाड़ी शहर सर्दियों का वंडरलैंड माना जाता है। यहां की जमी हुई झील, बर्फ से ढकी वादियां यात्रियों को रोमांचित कर देती हैं। यहां आप स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग आदि कर सकते हैं।

Four Best Winter Destinations in India Must Visit
जैसलमेर, राजस्थान - फोटो : Pixabay

जैसलमेर, राजस्थान

सर्दियों में राजस्थान का ये रेतीली जगह भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। साल भर जैसलमेर में काफी गर्मी होती है। इस मौसम में जैसलमेर यात्रियों को अपनी ओर खींचता है। यहां आपको ऊंट की सवारी करने को मिलती है। रेगिस्तान में कैंपिंग का आनंद, पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग करने के विकल्प मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Best Winter Destinations in India Must Visit
बिनसर, उत्तराखंड - फोटो : Pixabay

बिनसर, उत्तराखंड

उत्तराखंड की शांति पसंद है तो यहां बिनसर नाम का एक छोटा सा हिल स्टेशन स्थित है। आप इस बिनसर हिल स्टेशन पर जा सकते हैं और सर्दियों में पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां से आपको केदारनाथ और नंदा देवी चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। प्रकृति प्रेमियों का ये जगह जरूर पसंद आएगी।

विज्ञापन
Four Best Winter Destinations in India Must Visit
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Istock

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश वैसे ही बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां तवांग नाम की जगह है जो सर्दियों में घूमने के लिए ऑफबीट स्पाॅट है। सर्दियों में यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियां शानदार नजारा प्रदर्शित करती हैं। जनवरी में यहां तोर्ग्या महोत्सव का आयोजन होता है। वहीं फरवरी के महीने में लोसार की यात्रा की जा सकती है। इसलिए अगर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जनवरी या फरवरी का प्लान बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed