फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल और दिमाग की शांति चाहिए तो घूम आइए ये पांच आश्रम

Sat, 03 Aug 2019 05:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 03 Aug 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
for mental peace you can go these ashrams
- फोटो : pixabay
अक्सर आप जीवन की भागदौड़ से परेशान होकर कहीं न कहीं सैर पर निकल जाते हैं। लेकिन इस बार हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर कुछ दिन बिताने के बाद मन को बहुत शांति मिलेगी। भारत में योग और आध्यात्म के माध्यम से मन की शांति को तलाश किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आश्रम के बारे में जहां पर बहुत से लोग हर साल मानसिक शांति की तलाश लिए जाते हैं।  

 

for mental peace you can go these ashrams
आर्ट ऑफ लिविंग
इस आश्रम का नाम तो आपने बहुत बार सुना होगा। श्री श्री रविशंकर प्रसाद ने इस आश्रम की नींव 1982 में रखी थी। आर्ट ऑफ लिविंग के इस आश्रम में कुछ दिन बिताने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

 


 
for mental peace you can go these ashrams
शिवानंद योगा वेदांता धनवतरि आश्रम, केरल
केरल तो वैसे ही प्राकृतिक नजारों से समृद्ध प्रदेश है। अगर आप कुछ समय शांति के साथ आध्यात्म का चिंतन करते हुए गुजारना चाहते हैं तो इस आश्रम में जरूर जाएं। यहां पर योग की प्रक्रिया सिखाई जाती है, जो आपके मन को सुकुन पहुंचाती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
for mental peace you can go these ashrams
ईशा योग सेंटर, कोयंबटूर
योग के माध्यम से मन को शांति पहुंचाना चाहते हैं तो इस आश्रम में कुछ दिन जरूर बिताएं। इस जगह पर आपको बहुत शांति का एहसास होगा। इस आश्रम की स्थापना 1992 में सद्गुरू जग्गी वासुदेव ने की थी। यहां पर योग, ध्यान और प्रकृति के माध्यम से लोगों के बीच शांति का प्रसार किया जाता है। 

 

विज्ञापन
for mental peace you can go these ashrams
माता आनंदमयी का आश्रम, कोल्लम
भारत में मां आनंदमयी का नाम कौन नहीं जानता है। वो अपने भक्तों के साथ बैठकर उनके जीवन की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करने का काम करती हैं। इनके आश्रम में जाकर आपको शांति का अनुभव तो होगा ही साथ ही हो सकता है आपके जीवन की किसी उलझन का उपाय भी मिल जाए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed