फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के पांच सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल, एक बार तो जरूर जाना चाहिए यहां

Sun, 14 Feb 2021 07:50 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 14 Feb 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
Five best tourist destinations in India
भारत के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल - फोटो : Facebook/Wild Planet

अक्सर जब भी कहीं घूमने की बात आती है तो लोगों को जहन में सबसे पहले इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे देशों का नाम आता है, क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। हालांकि घूमने के लिहाज से भारत में भी खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां भी कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं, जहां एक बार तो जरूर जाना चाहिए। भारत में सिर्फ एतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर ही देखने को नहीं मिलते हैं, बल्कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य का भी भंडार है। आइए जानते हैं भारत में मौजूद कुछ जगहों के बारे में, जहां आप छुट्टियों के दौरान अपने परिवार, दोस्तों या फिर हमसफर के साथ जा सकते हैं। 

Five best tourist destinations in India
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

दार्जिलिंग 

  • पश्चिम बंगाल का यह खूबसूरत शहर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। 'पहाड़ों की रानी' के नाम से मशहूर दार्जिलिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाय के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आपको प्रकृति की मनोरम सुंदरता को देखने का मौका मिलता है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि अगर आप यहां की कुछ तस्वीरें देख लें, तो जाने का मन करने लगेगा। यहां टाइगर हिल और पीस पगोडा देखने लायक हैं।  
Five best tourist destinations in India
ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : iStock

ऊटी 

  • कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सर्दियों के अलावा यहां सालों भर मौसम सुहाना ही बना रहता है। यहीं वजह है कि यह जगह बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप ऊटी झील, कालहट्टी जलप्रपात और कोटागिरी हिल का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five best tourist destinations in India
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Pixabay

नैनीताल 

  • उत्तराखंड में स्थित नैनीताल भारत का सुप्रसिद्ध पर्यटन नगर है।  इसे भारत का 'लेक डिस्ट्रिक्ट' यानी 'झीलों का जिला' कहा जाता है, क्योंकि यह जगह पूरी तरह से झीलों से घिरी हुई है। यहां नैनीताल लेक के अलावा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, सातताल और नैना पीक देखने लायक जगहें हैं। 
विज्ञापन
Five best tourist destinations in India
मनाली का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

कुल्लू मनाली 

  • इस जगह को 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है। यह हिमाचल की पहाड़ियों का एक महत्वपूर्ण हिल स्टेशन है। यहां आप स्कीइंग, हाइकिंग (लंबी पैदल यात्रा), पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायाकिंग और माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां सोलंग वैली, रोहतांग दर्रा, भृगु लेक और हिडिम्बा देवी का मंदिर देखने लायक जगह हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed