हवाई जहाज की पहली यात्रा यादगार भी होती है और ट्रेवल लॉग का खास हिस्सा भी बन जाती है। मगर कई बार कुछ बातें सोच कर परेशानी भी महसूस होने लगती है, इसका एक प्रमुख कारण है एयरपोर्ट पर होने वाली चेकिंग और अन्य प्रक्रियाएं। एयरपोर्ट पर अक्सर यात्री इतनी चेकिंग और दिशा-निर्देशों के चलते भ्रमित भी हो जाते हैं। लेकिन अगर यात्रा के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप इस समस्या से बच भी सकते हैं और अपनी यात्रा आरामदायक भी बना सकते हैं।
अगर आप एयर टिकट बुक कर रहे हैं तो इन बातों पर ध्यान दें-
- किसी भी ऑनलाइन पोर्टल से आप टिकट बुक करा सकते हैं।
- जब आप बुकिंग करा रहे हों तो अपनी सभी जानकारी पूरी और सही दें।
- टिकट बुकिंग करते हुए कोई भी गलत जानकारी आपकी यात्रा में मुश्किलें पैदा कर सकती है।
- अपने दस्तावेजों को फोन और मेल पर रखें।
- हार्ड कॉपी के साथ एक सॉफ्ट कॉपी यानि ई-टिकट जरूर रखें।
- अपनी पहचान साबित करने के लिए पहचान पत्र रखें जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट आदि।
- अपना मोबाइल नंबर एयरलाइन कंपनी को जरूर देना चाहिए ताकि फ्लाइट से संबंधित सभी अपडेट और बदलाव आपको मिल सकें, खासकर फ्लाइट के शेड्यूल को लेकर।
हवाई यात्रा 1: अपना फ्लाइट शेड्यूल चेक कर लें
2 of 12
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां, जो आएंगी आपके काम,
- सबसे पहले अपने टिकट को अपने फोन में रखें, अपनी सहूलियत के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
- इंटरनेट पर अपनी फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर लें, उसमें यह जरूर देख लें कि फ्लाइट के डिपार्चर के समय में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें
3 of 12
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
- टिकट के साथ पहचान पत्र भी साथ लेकर चलें, ऑरिजिनल आई डी जैसे कि पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि।
- अगर आपके साथ कोई छोटा बच्चा भी यात्रा कर रहा है तो उसकी उम्र को प्रमाणित करने वाला कोई जन्म प्रमाण पत्र भी साथ लेकर चलें।
हवाई यात्रा 3 : समय से एयरपोर्ट पहुंचे
4 of 12
हवाई यात्रा 3 : समय से एयरपोर्ट पहुंचें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
समय से एयरपोर्ट पहुंचे-
- एयरपोर्ट पर पहुंच कर सबसे पहले प्रमाण पत्र के साथ चेक इन करके, उस फ्लाइट के काउंटर पर जाकर बोर्डिंग पास लेना होता है। इसके बाद सुरक्षात्मक जांच के बाद आप फ्लाइट पर सफर करने के लिए तैयार हैं।
- जैसे ही आपको बोर्डिंग पास मिलता है उसके सिक्योरिटी स्टाफ आपकी और आपके सामान की सिक्योरिटी चेक करेगी। आपके बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद आप टर्मिनल की तरफ प्रस्थान करेंगे।
हवाई यात्रा 4 :बोर्डिंग पास में देख लें सब जानकारी
5 of 12
हवाई यात्रा 4 :बोर्डिंग पास में देख लें सब जानकारी
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
- फ्लाइट के समय का बहुत ख्याल रखें।
- अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक फ्लाइट का समय जरूर देख लें।