फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Tourist Places: यूपी के मशहूर पर्यटन स्थल देख भूल जाएंगे विदेश जाना, नजारे हैं इतने खूबसूरत

Thu, 14 Apr 2022 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Apr 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Famous UP Tourist Places Uttar Pradesh Tourism Best Destination List
यूपी पर्यटन स्थल - फोटो : Istock

भारत के लगभग हर राज्य में कोई न कोई प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल है। बात केवल देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां हर जिले में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल बजट में हैं। अगर आपको घूमने का शौक है लेकिन पैसों के कारण आपको अपनी ख्वाहिशों पर नियंत्रण रखना पड़ता है तो आप यूपी भ्रमण करें। उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यूपी के कई दार्शनिक स्थल विदेशों की खूबसूरती का अनुभव देते हैं। यहां की खूबसूरती और नजारे इतने मनमोहक हैं कि अगर आप एक बार देख लेंगे तो विदेश जाना भी भूल जाएंगे। ऐतिहासिक स्थलों से लेकर धार्मिक महत्व से जुड़े कई पर्यटन स्थलों को आप कम पैसों में घूम सकते हैं। यहां हम उत्तर प्रदेश के पांच सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे हैं। 

Famous UP Tourist Places Uttar Pradesh Tourism Best Destination List
आगरा पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

आगरा के पर्यटन स्थल

आगरा भारत ही नहीं, विदेशों तक मशहूर है। यहां स्थित कई दार्शनिक स्थल देसी-विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। खास कर कि दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा का ताज महल। 

ताज महल- आगरा में आपको ताजमहल के दीदार करने को मिलेंगे। मात्र 50 रुपये के टिकट पर आपको ताजमहल के अंदर एंट्री मिल जाएगी। ताज सुबह 6 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक खुला रहता है। शुक्रवार की नमाज के लिए ताज बंद रहता है। ताजमहल के अंदर म्यूजियम भी है। ताजमहल पहुंचने के लिए रोडवेज पस जाती है। आप ट्रेन से भी आगरा जा सकते हैं। चांदनी रात में ताजमहल को देखने के लिए शाम 8:30 बजे से साढ़े 12 बजे तक प्रवेश मिलता है। 

बुलंद दरवाजा- ताज के अलावा आगरा में मुगल गार्डन भी देख सकते हैं। आगरा में ही फतेहपुर सीकरी स्थित है। इस शहर का निर्माण सूफी संत सलीम चिश्ती के सम्मान में अकबर ने कराया था। यहां स्थित बुलंद दरवाजे की खासियत है कि यह भारत का सबसे बड़ा दरवाजा है। बुलंद दरवाजे की ऊंचाई 54 मीटर है।

Famous UP Tourist Places Uttar Pradesh Tourism Best Destination List
वाराणसी पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पर्यटन

वाराणसी धार्मिक स्थलों में शामिल देश की प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। दिल्ली से वाराणसी के लिए रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है जो 8 घंटे में आपको इस खूबसूरत शहर में पहुंचा देगी। यहां घूमने के लिए प्रयाग घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट है। वाराणसी जाएं तो हर शाम होने वाली आरती में भी शामिल हों।

होरिंजी टेंपल - घूमने के लिए वाराणसी के सारनाथ में भगवान बुद्ध का खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर का नाम होरिंजी टेंपल है। यह जापानी वास्तुकला पर बना है। 

अलकनंदा क्रूज- वाराणसी में गंगा नदी में वातानुकूलित अलकनंदा क्रूज का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इस क्रूज से आप वाराणसी के घाटों को बहुत अच्छे से घूम सकते हैं। क्रूज में सफर के लिए शुरुआती दाम 750 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous UP Tourist Places Uttar Pradesh Tourism Best Destination List
प्रयागराज पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज पर्यटन

संगम नगरी प्रयागराज भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां दो नदियों का संगम होता है। यमुना और गंगा के संगम की यह स्थली हिंदुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक जगह है। जनवरी से मार्च के बीच इलाहाबाद में संगम को घूमने का बेहतर समय होता है। इसी शहर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का घर भी है, जिसको आप देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Famous UP Tourist Places Uttar Pradesh Tourism Best Destination List
कतर्निया घाट - फोटो : amar ujala

कतर्निया घाट

यूपी में अगर आप प्रकृति की खूबसूरती का लुफ्त लेना चाहते हैं तो बहराइच जिले में स्थित कतर्निया वन्यजीव अभयारण्य जा सकते हैं। यह दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़ा है, जहां आपको घने जंगल के बीच चीता देखने को भी मिल सकता है। यहां कई जानवर आपको देखने को मिल जाएंगे। कतर्निया घाट पर करीब 30 टाइगर, हाथी, गैंडे, गिद्ध, अजगर और कई दुर्लभ सांप दिख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed