फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malls In Delhi: ये हैं दिल्ली के सबसे मशहूर माॅल्स, बच्चों से लेकर पार्टनर तक के साथ घूमने में आएगा मजा

Mon, 11 Apr 2022 05:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Apr 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
Famous Malls in Delhi Visit With Partner and Children Love These Shopping Malls
दिल्ली माॅल - फोटो : Istock

भारत की राजधानी दिल्ली में वैसे तो घूमने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। यहां कई ऐतिहासिक जगहों, किले आदि से लेकर खूबसूरत इंटिरियर के रेस्टोरेंट और पार्क आदि स्थित हैं। वहीं कई सारी दिल्ली की प्रसिद्ध बाजार भी दिल्ली वासियों और बाहर से आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती हैं। हालांकि गर्मियों में दिन के समय बाहर धूप में इन जगहों पर घूमने में परहेज हो सकता है। ऐसे में अगर आपको इस मौसम में अपने पार्टनर, परिवार या बच्चों के साथ घूमने जाना हो तो दिल्ली के माल्स जा सकते हैं। दिल्ली में कई सारे माॅल्स हैं जो काफी मशहूर हैं। इन माॅल में बच्चों के लिए स्पेशल गेम्स से लेकर बेहतरीन फूड जोन है, जहां वह दिन भर मस्ती कर सकते हैं। वहीं पार्टनर के साथ माॅल जाने वाले कपल्स भी यहां एक दूसरे का साथ एंजॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्ध शाॅपिंग माॅल के बारें।

Famous Malls in Delhi Visit With Partner and Children Love These Shopping Malls
दिल्ली माॅल - फोटो : Istock

दिल्ली के पैसिफिक माॅल

दिल्ली में टैगोर गार्डन के पास पैसिफिक माॅल है। इस माॅल का इंटिरियर बहुत ही खूबसूरत है। आप बच्चों या परिवार के साथ इस माॅल में जमकर मस्ती कर सकते हैं। यहां शाॅपिंग के अलावा सेल्फी लेने में भी मजा आएगा।

Famous Malls in Delhi Visit With Partner and Children Love These Shopping Malls
दिल्ली के माॅल - फोटो : Istock

सेलेक्ट सिटी वॉक

राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में सेलेक्ट सिटी वाॅक माॅल है। इस माॅल का नजारा बहुत ही शानदार है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए दिल्ली एनसीआर से लोग आते हैं। रात के समय भी सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल का नजारा देखने लायक होता है। आप यहां फ्ली मार्केट का भी मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Malls in Delhi Visit With Partner and Children Love These Shopping Malls
दिल्ली माॅल - फोटो : Istock

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया

नोएडा में डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया घूम सकते हैं। दोस्तों संग एंजॉयमेंट के लिए ये जगह बेस्ट है। बच्चों के लिए डीएलएफ मॉल में करने के लिए काफी एक्टिविटी होती हैं।

विज्ञापन
Famous Malls in Delhi Visit With Partner and Children Love These Shopping Malls
डीएलएफ एम्पोरियो - फोटो : istock

डीएलएफ एम्पोरियो

दिल्ली के बेस्ट माॅल की लिस्ट में डीएलएफ एम्पोरियो मॉल भी प्रसिद्ध है। डीएलएफ एम्पोरियो मशहूर इंटरनेशनल और भारतीय ब्रांड है। जहां शाॅपिंग और फूड कोर्ट मजेदार अनुभव देता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed