फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Family Trip: परिवार के साथ गर्मियों की छु्ट्टी में इन जगहों पर जा सकते हैं आप, बजट में होगा सफर

Sat, 09 Apr 2022 12:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Apr 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Best Places to Visit in Summer in India with Family
परिवार संग घूमने की जगहें - फोटो : istock

गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम के आते ही बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार रहता है। बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टी का मतलब घूमने का मौका होता है। बच्चे गर्मियों की छुट्टी को लेकर उत्साहित होते हैं। महीनों पहले से घूमने का प्लान बनाने लगते हैं और माता-पिता से उम्मीद करते हैं कि इस बार गर्मियों की छुट्टी में उन्हें किसी नई और एडवेंचर्स जगह पर ले जाएंगे। बच्चे जगह जगह के नाम सोच कर रखते हैं, जहां वह घूमना चाहते हैं। ऐसे में माता पिता भी बच्चों को गर्मियों की छुट्टी में किसी सुंदर सी जगह पर ले जाएं लेकिन उनका फैमिली ट्रिप बजट में भी रहे। कम लागत में अच्छी से अच्छी जगह परिवार को घुमाने के लिए लोग कई सारी जगहों को विकल्प के तौर पर तलाशते हैं। पहले से जगह के बारे में पता न होने से कई बार अभिभावक हर साल परिवार को एक ही जगह पर छुट्टियां मनाने ले जाते हैं। ऐसे में इस बार अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ कम पैसों में किसी बेहतरीन जगह को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आपको ऐसी ही जगहों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक को पसंद आएगी।

Best Places to Visit in Summer in India with Family
अल्मोड़ा - फोटो : Facebook/Himachal Pradesh

अल्मोड़ा, उत्तराखंड  

गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाना बेहतर विकल्प है। उत्तराखंड में कई ऐसे हिल स्टेशन और जगहें हैं जहां कम लागत में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इनमें अल्मोड़ा का नाम भी शामिल है। परिवार के साथ अल्मोड़ा जा सकते हैं। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा और एडवेंचर एक्टिविटी बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आएगा। अल्मोड़ा में आप जीरो पॉइंट, दूनागिरी और डियर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। अल्मोड़ा के लिए आप दिल्ली से बस या ट्रेन से जा सकते हैं। खुद की कार से भी अल्मोड़ा का सफर तय किया जा सकता है। यहां आपको बजट में ठहरने के लिए होटल   में कमरा मिल जाएगा। सात से आठ हजार में पूरे परिवार का साथ आप एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Best Places to Visit in Summer in India with Family
कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ कश्मीर में समय बिताना शानदार अनुभव रहेगा। आप दिल्ली से श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट से सकते हैं। बजट में सफर करे लिए चाहें तो ट्रेन या बस से भी जम्मू कश्मीर के लिए जा सकते हैं। यहां साइट पर घूमने के लिए आपको टैक्सी मिल जाएगी। कश्मीर में आप डल लेक, गोंडोला और शिकारा समेत कई सारे गार्डन घूम सकते हैं। कश्मीर में ठहरने के लिए श्रीनगर में हाउस बोट या पहलगाम और गुलमर्ग में अच्छे होटल मिल जाएगे। कश्मीर में 3 से 4 दिन के ट्रिप के लिए 15 से 20 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places to Visit in Summer in India with Family
लद्दाख में घूमने लायक जगह - फोटो : iStock

लद्दाख

कश्मीर से आगे आप लद्दाख की ट्रिप पर भी निकल सकते हैं। मई जून में घूमने के लिए लद्दाख बेस्ट डेस्टिनेशन है। कश्मीर से होकर आप लद्दाख पहुंच सकते हैं। दो दिन के सफर के बाद आप अपनी मंजिल पर पहुंच जाएंगे। आप लद्दाख का पांच दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेह में दो रात बिताने के साथ ही, एक रात पैंगोंग और एक रात नुब्रा घाटी में रुक सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के लिए कम खर्च लगेगा। 20 से 40 हजार के बजट में आप परिवार के साथ लेह लद्दाख की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Best Places to Visit in Summer in India with Family
अंडमान - फोटो : Pixabay

अंडमान

अगर आप पहाड़ो पर न जाकर गर्मियों की छुट्टियों के लिए किसी और खूबसूरत और आरामदायक जगह पर जाना चाहते हैं तो बीच या सी साइट भी बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आप अंडमान जा सकते हैं। मई में अंडमान घूमने के लिए बेस्ट जगह है। आपको दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर की सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। चाहें तो दिल्ली से चेन्नई और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर का सफर भी कर सकते हैं। अंडमान घूमने के लिए दो दिन की ट्रिप काफी है। हैवलाॅक द्वीप और राधा नगर बीच पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आप अंडमान ट्रैवल के लिए 30 से 40 हजार रुपये का खर्च आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed