फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉनसून के एक वीकेंड पर घूम आएं आगरा, देखने लायक होती है इस समय ताज की खूबसूरती

Wed, 31 Jul 2019 07:00 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 31 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
except tajmahal these places for visit in agra
बारिश में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बारिश के समय मौसम सुहाना हो जाता है। ऐसे में घर में बैठे बैठे आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहें होंगे, लेकिन छुट्टियों की कमी तो कभी बजट की कमी अगर इन दोनों ही वजह से घूमने का प्लान नहीं बन पा रहा है तो आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर किसी भी वीकेंड पर आप घूमने जा सकते हैं। जी हां हम बात कर रहें हैं आगरा की। प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को निहारने का मॉनसून से अच्छा कोई दूसरा मौसम नहीं हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक मौसम में एक बार आगरा जरूर जाएं। इस संगमरमर की इमारत को देखने से ही आपको रूमानी एहसास होगा। आइए जानते है आगरा में घूमने के लिए और कौन सी जगह है।

 

except tajmahal these places for visit in agra
ताजमहल
ताजमहल
आगरा जाने का सबसे बड़ा आकर्षण है ताजमहल, लेकिन गर्मी के मौसम में खुले आकाश के नीचे घूमने पर बहुत गर्मी का एहसास होता है। इसलिए बारिश के समय यहां जाना ठीक होगा। रिमझिम फुहारों के बीच ताजमहल का दीदार करना किसी रोमांच से कम नहीं है। सफेद संगमरमर की इमारत के इर्दगिर्द प्रांगण में टहलना बहुत अच्छा लगेगा। यहां किनारे पर बहती यमुना नदी बहुत अद्भुत लगती है।
except tajmahal these places for visit in agra
red fort - फोटो : pixa
आगरा का किला
आगरा में इसे लाल किला भी कहते हैं। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में अकबर ने कराया था। इस किले की वास्तु और स्थापत्य कला बहुत खुबसूरत है। लाल बलुआ पत्थरों से बने इस किले का निर्माण किया गया है। इसके अंदर बने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मीना महल, मुसम्मन बुर्ज, नगीना मस्जिद, अंगूरी बाग और शीश महल को आप देख सकते हैं। इस किले में सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जाया जा सकता है। लाल किले से ताजमहल बिल्कुल साफ नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
except tajmahal these places for visit in agra
solo travel
और भी हैं जगहें
ताजमहल के ठीक सामने मेहताब बाग बना हुआ है। इस बाग में आप आराम से बैठकर कुछ देर फोटोग्राफी कर सकते हैं। यहां पर बहुत सारे सुंदर नजारे हैं जिनकी फोटो खींच सकते हैं।
इस बाग में सुबह से शाम तक एंट्री मिलती है।

 

विज्ञापन
except tajmahal these places for visit in agra
makbara - फोटो : pixa
एतमादुद्दौला का मकबरा
इस मकबरे को छोटा ताज भी कहते हैं। कहते हैं कि ताज के निर्माण से पहले इसका निर्माण किया गया था। इतिहास कोई भी हो लेकिन इन सब इमारतों की खूबसूरती निहारने का मौका मत छोड़िए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed