{"_id":"5d4186408ebc3e6cff02dd24","slug":"visit-city-of-romane-rome-venice-with-partner-once-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोमांस के इस शहर में अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर जाएं, हनीमून के लिए भी है 'बेस्ट डेस्टिनेशन'","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
रोमांस के इस शहर में अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर जाएं, हनीमून के लिए भी है 'बेस्ट डेस्टिनेशन'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टिबर नदी के किनारे बसा रोम शहर इटली की राजधानी है। रोम चारों ओर से सात पहाड़ियों से घिरा एक बेहद सुंदर शहर है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया का सबसे बेहतरीन वास्तुशिल्प यानि आर्किटेक्चर रोम में ही है। यहां अनेक म्यूजियम हैं। रोम के वेटिकन सिटी का म्यूजियम दुनियाभर में मशहूर हैं। अगर आप अपनें पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप पर विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको रोम घूमनें जरूर जाना चाहिए।
2 of 6
रोम में खाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए ढेरों वैरायटी मौजूद है। यहां के कई मशहूर पकवान है जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है। सबसे खास बात ये है कि यहां का खाना हेल्दी फूड के रूप में दुनियाभर में मशहूर है। रोम के खाने में कई पड़ोसी देशों जैसे सर्बिया, बुल्गारिया, यूक्रेन का प्रभाव देखने को मिलता है। अगर आपकों नाईट लाइफ इंजॉय करनी है तो आप यहां जा सकते हैं।
3 of 6
त्रास्तेवरे
टिबर नदी दूसरे तरफ बसा रोम का फैशनेबल त्रास्तवरे शहर में पतली गलियां,पत्थर वाली सड़कें, मनोरम बगीचे चर्च और शानदार रेस्रां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पियाजा डेल
देखनें में बेहद खूबसूरत पियाजा डेल माइकल एंजलो द्वारा सोलहवीं शताब्दी में डिजाइन किया गया था। रोम में बहुत से जाने माने पियाजा हैं। जैसे पियाजा नवोना, मसलन, पियाजा डेल पोपोलो और कैम्पो डी फ्योरी। पियाजा डेल की स्पेशल बात इसकी बेहतरीन बनावट है।
विज्ञापन
5 of 6
द ट्रेवी फाउंटेन
रोम का सबसे बड़ा द ट्रेवी फाउंटेन तीन सड़कों के जंक्शन पर स्थित है। यह विश्व के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। इस फाउंटेन में सिक्का फेंकने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ये स्थान हमेशा पर्यटकों से घिरा रहता है। यहां का नजारा शाम के समय में देखने लायक होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।