'मी टाइम' यानी अपने आप के साथ बिताए पल, आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ सुकून के पल अपने साथ बहुत सारे लोगों को बिताना पसंद होता है। ज्यादातर लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो वो एक समूह के साथ जाते हैं, लेकिन ऐसे लोग भी कम नहीं जिन्हें अकेले घूमना पसंद हो।पिछले काफी समय से लोगों में सोलो ट्रैवलिंग का क्रेज बढ़ रहा है, लेकिन अगर आप भी अकेले ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातें जान लें। कहीं भी सफर पर जाने से पहले तैयारी जरूरी है? वर्ना आपका यह सफर सिर दर्द भी बन सकता है।नए स्थानों को देखना, नई जगहों की खोज करना और एक अलग संस्कृति में खो जाना। यह सब न केवल आपको एक अलग अहसास कराता है, बल्कि एक ऐसा अनुभव देता है, जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। लेकिन यात्रा के दौरान पैसा बहुत जरूरी होता है। एक अनजान जगह पर आपको बस या ट्रेन न मिले या होटल में कमरा नहीं मिल पाया, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि यात्रा से पहले उसका बजट बनाया जाए और होटल एवं वाहनों की बुकिंग पहले कर लें। इससे आपकी यात्रा भी अच्छी होगी और आप हर उस चीज का आनंद उठा पाएंगी, जिसकी आपने पहले से योजना बनाई थी।
सोलो ट्रेवलिंग पर जाने से पहले ये 5 टिप्स जरूर जान लें,सुकून भरी होगी यात्रा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन