अगर आप अपनी व्यस्त जीवनशैली में उलझ गए हैं और दो पल सुकूं चाहते हैं तो यात्राओं से बेहतर कोई जरिया नहीं है। प्रकृति के बीच हो आइए, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप दिल्ली व नोएडा में रहते हैं तो एक दिन की छुट्टी पर ही आप नैनी लेक और ओखला पक्षी विहार घूम सकते हैं। यहां आपको सुकून मिलेगा। इसके अलावा भी तीन बेहतरीन जगहें हैं जो दिल्ली से सटी हुई हैं, जहां आपको प्रकृति का असली नजारा एवं खूबसूरती देखने को मिलेगी और तरोताजा महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...
{"_id":"5dac38b48ebc3e014c4b73eb","slug":"enjoy-the-beauty-of-uttarakhand-and-himachal-in-delhi-come-visit-these-five-tourist-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भी उठा सकते हैं उत्तराखंड और हिमाचल की खूबसूरती का लुत्फ, घूम आइए ये पांच टूरिस्ट प्लेस","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली में भी उठा सकते हैं उत्तराखंड और हिमाचल की खूबसूरती का लुत्फ, घूम आइए ये पांच टूरिस्ट प्लेस
Mon, 21 Oct 2019 06:54 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Oct 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
- फोटो : social media
आप दिल्ली के नैनी लेक घूमकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो महज सौ रुपए में यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है।
- फोटो : social media
दिल्ली में ही ओखला पक्षी विहार है।यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
आपको प्रकृति और पक्षियों के बीच जाना पसंद है तो सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : social media
आप राजस्थान के अलवर स्थित सिलिसढ़ झील जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौकाविहार के साथ,स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वाॅटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। दरअसल, अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच यहां आना आपको बहुत ही अनूठा अहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप भूल नहीं पाएंगे।