Ravan Dahan In Delhi 2026: शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि पर दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की थी। इस अवसर पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में भी दशहरे के मौके पर कई जगहों पर भव्य आयोजन होते हैं, जहां रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।
दशहरा 2026: दिल्ली में कहां-कहां लगेंगे दशहरा के मेले? इन जगहों पर उमड़ेगी भीड़
Dussehra 2026: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो इस दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर भव्य आयोजन होंगे। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां होगा रावण दहन और किन जगहों पर आप परिवार के साथ दशहरे का आनंद ले सकते हैं।
दिल्ली का यह ऐतिहासिक रामलीला स्थल दशहरा उत्सव और भव्य रावण दहन के लिए खास पहचान रखता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने और रामलीला का आनंद लेने पहुंचते हैं। यहां आने के लिए दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया जा सकता है। येलो लाइन से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन और वायलेट लाइन से दिल्ली गेट स्टेशन पहुंचकर आगे का रास्ता तय किया जा सकता है। भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप शाम से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं।
लाल किला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का भव्य मंचन और रावण दहन का आयोजन किया जाता है। दशहरे के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लाल किला मैदान जाने के लिए पुरानी दिल्ली का रुख कर सकते हैं। हालांकि, आयोजन के दौरान नेताजी सुभाष मार्ग और आसपास की सड़कों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में समय से पहले पहुंचना और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प रहेगा।
पश्चिमी दिल्ली का यह प्रमुख स्थल भव्य रावण दहन और दशहरा उत्सव के लिए जाना जाता है। पिछले साल यहां 211 फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा था। आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए मेट्रो, कैब या ऑटो का इस्तेमाल किया जा सकता है। दशहरे की शाम को आसपास की सड़कों पर भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका रहती है, इसलिए परेशानी से बचने के लिए घर से समय रहते निकलें।
यह मैदान दिल्ली के पुराने और प्रसिद्ध रामलीला स्थलों में गिना जाता है। दशहरे के अवसर पर यहां मेले और रावण दहन का आनंद लिया जा सकता है। आयोजन में शामिल होने के लिए आसपास की स्थानीय सड़कों से पहुंचा जा सकता है। हालांकि, दशहरे के दिन यहां लोगों की काफी भीड़ जुटने की संभावना रहती है। ऐसे में यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़भाड़ के दौरान सतर्क रहें।
दशहरा 2026: भगवान श्री राम के नाम पर बेटे के 25 आधुनिक और सुंदर नाम
दशहरा 2026: भगवान श्रीराम के इन आदर्शों के आगे नहीं टिक सका रावण का अहंकार