फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2023: ये हैं भगवान श्रीराम के प्रसिद्ध मंदिर, दशहरा के मौके पर करें दर्शन

Tue, 24 Oct 2023 07:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 Oct 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India Visit Ayodhya To Tamilnadu Ramaswamy Mandir
Ram Temple - फोटो : Social Media

Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India : 24 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा  अधर्म, असत्य, अहंकार पर जीत का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन अयोध्या नरेश श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। दशहरा के मौके पर देश के कई शहरों में रावण दहन की परंपरा है। इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाकर उसे दहन किया जाता है और धर्म, सत्य और न्याय का उत्सव मनाया जाता है।



इस पर्व को विजयदशमी भी कहते हैं। दशहरा को आप भी उत्सव की तरह मनाना चाहते हैं तो इस मौके पर प्रभु श्रीराम के मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 24 अक्तूबर मंगलवार को दशहरा है और उसके एक दिन पहले महानवमी। 21 और 22 अक्तूबर पर वीकेंड छुट्टी मिलती है। ऐसे में अगर आपको भी चार दिन की छुट्टी मिल रही है तो विजयदशमी के मौके पर भगवान श्रीराम के इन प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India Visit Ayodhya To Tamilnadu Ramaswamy Mandir
अयोध्या - फोटो : amar ujala

श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या यूपी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में श्रीराम का जन्म हुआ था। यहां राजा दशरथ का महल, कनक भवन जहां माता सीता श्रीराम चंद्र से विवाह उपरांत रहने आईं थीं, और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर स्थित है। यहां सरयु नदी में स्नान के बाद श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन के लिए जा सकते हैं। रामचंद्र जी यहां बाल्यावस्था में विद्यमान हैं।

Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India Visit Ayodhya To Tamilnadu Ramaswamy Mandir
राजा राम मंदिर - फोटो : facebook

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

देश में एकमात्र स्थान है, जहां राम राजा के रूप में विद्यमान है। मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राज मंदिर स्थित है। यहां प्रभु श्रीराम की पूजा राजा के रूप में की जाती है। इस मंदिर में हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर देकर भगवान श्री राम को शस्त्र सलामी देने की परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India Visit Ayodhya To Tamilnadu Ramaswamy Mandir
कालाराम मंदिर नासिक - फोटो : facebook

कालाराम मंदिर, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक में भगवान राम का मंदिर है। नासिक के पंचवटी में कालाराम मंदिर स्थित है, जहां श्री राम की 2 फीट लंबी काले रंग की प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पंचवटी में ही रुके थे। इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने कराया था। उन्होंने एक रात स्वप्न में दिखा कि गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है। अगले दिन उन्होंने राम जी की प्रतिमा निकाल कर मंदिर में स्थापित कराई।

विज्ञापन
Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India Visit Ayodhya To Tamilnadu Ramaswamy Mandir
Telangana Mandir - फोटो : Social Media

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, तेलंगाना  

तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में भी भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम राम का एक मंदिर स्थित है। सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर उस स्थान पर बना है, जहां भगवान राम ने माता जानकी को लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। यहां भगवान राम के धनुष और बाण के साथ त्रिभंगा भी स्थापित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed