Diwali Celebration in Ayodhya: दिवाली का पर्व धनतेरस से आरंभ हो जाता है। दीपावली की रौनक वैसे तो पूरे देश में देखने को मिलती है लेकिन अयोध्या के नजारों पर दुनियाभर की नजर होती है। हर साल दिवाली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता है। यह धार्मिक आयोजन से बढ़कर भव्य सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव बन चुका है। इस दौरान पूरी अयोध्या को खूबसूरत लाइट्स से सजाया जाता है। अयोध्या के घाटों पर लाखों दीए जलाए जाते हैं। सरयू घाट पर मंत्रोच्चारण, रामलला के भव्य दर्शन, राम लीला का आयोजन और रामायण की झांकियां आदि देखने को मिलती हैं। ये सब मिलकर अयोध्या की दिवाली पर स्वर्ग जैसा बना देते हैं।
Diwali 2025 In Ayodhya: अयोध्या की दिवाली देखने जाना है तो अभी से प्लान करें अपना ट्रिप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:34 PM IST
सार
Diwali Celebration in Ayodhya: अगर आप 2025 में अयोध्या की दिवाली देखना चाहते हैं तो अभी से अपने ट्रिप की योजना बनाना जरूरी है, क्योंकि त्योहार के दिनों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन