फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triyuginarayan Temple: शिव-पार्वती ने जहां लिए थे सात फेरे, उसी अग्निकुंड के समक्ष आप भी कर सकते हैं शादी

Sat, 30 Nov 2024 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Nov 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
Destination Wedding At Triyuginarayan Temple Wedding Cost Shiv-Parvati Ka vivah Kaha hua tha
त्रियुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : Instagram

Destination Wedding At Triyuginarayan Temple: इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है, जिसमें लड़का और लड़की का परिवार दूसरे शहर में किसी खूबसूरत स्थान पर एकत्र होकर शादी करते हैं। शादी का ये तरीका कपल्स को काफी पसंद आ रहा है लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग अधिक खर्चीला तरीका हो सकता है। ऐसे में आम सामान्य परिवार सेलिब्रिटी  की तरह चाह कर भी डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं कर पाते। हालांकि भारत में एक ऐसी जगह है, जहां आप  डेस्टिनेशन वेडिंग करने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं, वो भी कम पैसों में। ये स्थान धार्मिक महत्व रखने के साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी शानदार जगह हो सकती है। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच खूबसूरत दृश्यों वाले इस स्थान पर जब दूल्हा और दुल्हन पवित्र अग्निकुंड के समक्ष सात फेरे लेते हैं तो माना जाता है कि स्वयं भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद हुए मिलता है। ये स्थान शादी के लिए कपल को पैकेज भी देता है जिसके लिए आपको महज कुछ हजार रुपये खर्च करने होते हैं। आइए जानते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारत की सबसे सस्ती और सुंदर जगह के बारे में। 

Destination Wedding At Triyuginarayan Temple Wedding Cost Shiv-Parvati Ka vivah Kaha hua tha
त्रियुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : Instagram

त्रियुगीनारायण मंदिर डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल घोषित

देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है। यहां ऊखीमठ ब्लॉक में त्रियुगीनारायण मंदिर स्थित है। ये पवित्र तीर्थ स्थल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। उत्तराखंड आने वाले यात्री इस मंदिर में दर्शन के लिए जाना खास पसंद करते हैं।

इस मंदिर को उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2018 से डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल घोषित कर दिया है। सरकार की ओर से इस मंदिर को डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल घोषित करने के बाद से यहां केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग शादी के लिए आते हैं। हर साल त्रियुगीनारायण मंदिर में करीब 200 शादी होती हैं।

Destination Wedding At Triyuginarayan Temple Wedding Cost Shiv-Parvati Ka vivah Kaha hua tha
त्रियुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : Instagram

भगवान शिव-पार्वती ने की थी यहां शादी

शादी के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर की लोकप्रियता कपल्स के बीच बढ़ने की खास वजह भी है। इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है जो कि विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह इसी स्थान पर हुआ था। इस मंदिर को शिव-पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां शिव-पार्वती के विवाह के दौरान जलाई गई अग्नि आज भी जल रही है। विवाह में भगवान विष्णु माता पार्वती के भाई बने थे और ब्रह्मा जी पुरोहित बने थे। इसलिए इस विवाह स्थल को ब्रह्म शिला भी कहा जाता है, जो कि मंदिर के ठीक सामने हैं। माना जाता है कि मंदिर की स्थापना त्रेता युग में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Destination Wedding At Triyuginarayan Temple Wedding Cost Shiv-Parvati Ka vivah Kaha hua tha
त्रियुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : Instagram

त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी कैसे करें

त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है, जिसकी फीस 1100 रुपये होती है। रजिस्ट्रेशन के दौरान दूल्हा-दुल्हन का फोन नंबर और आधार कार्ड मंदिर समिति के पास रजिस्टर्ड करवाया जाता है। शादी पूरे रीति रिवाज के साथ होती है। हल्दी-मेहंदी के कार्यक्रम,नाच-गाना,बारात का स्वागत और पहाड़ी लजीज खाना इन सभी की व्यवस्था मंदिर में की जाती है।

विज्ञापन
Destination Wedding At Triyuginarayan Temple Wedding Cost Shiv-Parvati Ka vivah Kaha hua tha
त्रियुगीनारायण मंदिर, उत्तराखंड - फोटो : Instagram

शादी के लिए कितने रुपये खर्च होते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी के लिए आपको वेडिंग पैकेज दिए जाते हैं, जिसमें शादी का पूरा इंतजाम शामिल होता है। हल्दी-मेहंदी के फंक्शन से लेकर संगीत, शादी की रस्में, ठहरने की व्यवस्था, सजावट और लजीज खानपान तक की पूरी सुविधा पैकेज में मिल जाती है।डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ ही वेडिंग प्लानर की पूरी सुविधा इसी पैकेज के अंतर्गत आती है। कपल और उनके परिवार को तैयार होकर शादी की रस्मों में शामिल होना होता है। पैकेज लगभग 3-4 लाख का हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed