फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrindavan Trip: दिल्ली से वृंदावन जाने में कितना आएगा खर्च? जानें सफर की पूरी जानकारी

Mon, 01 May 2023 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 May 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi to Vrindavan Trip Fare Locations, Route, and Package Full Details
वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock

Delhi to Vrindavan Trip: रोज की दिनचर्या से बोर हो गए हैं तो कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि मई माह में कोई बड़ा पर्व न होने के कारण छुट्टियां नहीं हैं लेकिन दिल्ली-एनसीआर या उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों की सैर पर जा सकते हैं, जहां आपको घूमने के लिए अधिक छुट्टियों की जरूरत नहीं होगी। उत्तर प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन है। दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की दूरी महज कुछ घंटों की है। सफर के लिए न तो आपको बहुत अधिक पैसों की जरूरत है और न ही लंबी छुट्टी की। महज दो दिन की छुट्टी में आप दिल्ली से वृंदावन जा सकते हैं। अक्सर सोशल मीडिया रील्स में नजर आने वाले वृंदावन के सुंदर नजारों और कृष्ण मंदिरों के दर्शन के लिए आपको मात्र 2000 रुपये की जरूरत होगी। अगर ग्रुप ट्रिप यानी परिवार या दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो कम खर्च में वृंदावन को घूम सकते हैं। यह रही दिल्ली से वृंदावन के ट्रिप की पूरी डिटेल।


 

Delhi to Vrindavan Trip Fare Locations, Route, and Package Full Details
vrindavan temples - फोटो : istock

दिल्ली से वृन्दावन की दूरी और घूमने के लिए वक्त

दिल्ली से वृन्दावन की दूरी लगभग 182 किलोमीटर है। अगर आप रोड ट्रिप पर हैं तो दिल्ली से वृंदावन पहुंचने में लगभग साढ़े तीन घंटे का वक्त लग सकता है। दिल्ली से वृंदावन के लिए ट्रेन और बस दोनों ही सुविधा मिल जाती है। दो दिन के वीकेंड ट्रिप पर वृंदावन को आसानी से घूमा जा सकता है।

Delhi to Vrindavan Trip Fare Locations, Route, and Package Full Details
दिल्ली से वृंदावन जाने के लिए बस का किराया - फोटो : istock

कैसे पहुंचे वृंदावन

दिल्ली से वृंदावन खुद की कार से जा सकते हैं। तीन घंटे की ड्राइव करके आप वृंदावन आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली से मथुरा-वृंदावन के लिए वोल्वो बस की सुविधा भी मिल जाएगी। प्राइवेट टैक्सी भी बुक कर सकते हैं, जो वृंदावन की सैर करा सकती है। यात्री दिल्ली-गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से वृंदावन के लिए ट्रेन भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi to Vrindavan Trip Fare Locations, Route, and Package Full Details
दिल्ली से वृंदावन का किराया - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से वृंदावन का किराया

अगर आप बस से वृंदावन जा रहे हैं तो 300 रुपये से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिल्ली से वृंदावन रोड के लिए दो ट्रेनें चलती हैं, जिनका स्लीपर का किराया 500 रुपये से कम है। अगर आप टैक्सी बुक करते हैं एक दिन के राउंड ट्रिप के लिए 5000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। नाइट स्टे पर चार्ज बढ़ सकता है। वृंदावन में होटल भी बहुत अधिक महंगे नहीं हैं। 500 रुपये से 1500 रुपये में भी आपको अच्छे होटल रूम मिल सकते हैं। इसके अलावा धर्मशाला में भी एक रात के लिए ठहर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi to Vrindavan Trip Fare Locations, Route, and Package Full Details
वृंदावन के मंदिर - फोटो : Istock

वृंदावन के पर्यटन स्थल

वृंदावन कृष्ण की बाल लीलाओं के लिए प्रसिद्ध है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, पागल बाबा मंदिर, सेवा कुंज और निधिवन, गोवर्धन पर्वत सबसे लोकप्रिय स्थल हैं। इसके अलावा आप दिन में गोविंद देव मंदिर, श्री वृंदा कुंड, इस्कॉन मंदिर, मदन मोहन मंदिर, गोविंद देव मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, रंगजी मंदिर, कुसुम सरोवर और केसी घाटो घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed