फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा शहर जहां पहाड़ से लेकर झील तक सबकुछ है मौजूद, खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं

Tue, 30 Jul 2019 12:13 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 30 Jul 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
dalma jubilee park best destination in jamshedpur
jamshedpur - फोटो : @magdag (Rahul Prakash)

मॉनसून का मौसम आते ही घुमक्कड़ी लोग घूमने की तैयारी शुरू कर देते हैं। इस मौसम में हर पुरानी चीज नई लगती है। चाहे वो जंगल हो या फिर पहाड़। मॉनसून में हर चीज खूबसूरत लगती है। अगर आप भी इस मौसम में घूमने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन। जहां आपको पहाड़, लेक, जंगल, सैंक्चुरी सबकुछ देखने को मिलेगा। झारखंड में स्थित जमशेदपुर, जो पूरे देश में स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है। वो पर्यटन के हिसाब से बेहद ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तो आइए जानते हैं अगर मॉनसून में आप जमशेदपुर घूमना चाहते हैं तो कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है। 

dalma jubilee park best destination in jamshedpur
- फोटो : social media

जुबली पार्क
जमशेदपुर का जुबली पार्क बहुत ही लोकप्रिय है। यहां आने वाले पर्यटक समय मिलते ही जुबली पार्क की सैर करने जरूर आते हैं। जुबली पार्क दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की तरह खूबसूरत है। पार्क में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन यहां का मुख्य आकर्षण है। इस पार्क में सैकड़ों फाउंटेन हैं। आप यहां पर स्केटिंग और बोटिंग का भी लुत्फ ले सकते हैं। 

dalma jubilee park best destination in jamshedpur
- फोटो : @magdag (Rahul Prakash)

डिमना लेक
जमशेदपुर में स्थित डिमना लेक बहुत ही सुंदर जगह है, आप यहां पर दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिता सकते हैं। झील के आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित किया गया है। यह झील जमशेदपुर की लोकप्रिय पहाड़ी दलमा की तलहटी में बनी है। यह एक कृत्रिम झील है। जमशेदपुर से इस झील की दूरी करीब 13 किलोमीटर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dalma jubilee park best destination in jamshedpur
- फोटो : social media

जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स
जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स एक बड़ा स्टेडियम है। यह ज्यादातर फुटबॉल मैच खेले जाते हैं। इसके अलावा एथलेटिक गेम्स और प्रतियोगिता के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यहां खिलाड़ियों को अच्छा माहौल और खेल के लिए जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाती हैं। 

विज्ञापन
dalma jubilee park best destination in jamshedpur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : twitter

दलमा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी
इस वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में आप लाल गिलहरी, जंगली मुर्गी, जंगली सुअर, कोटरा, हिरण, लकड़बग्घा, भालू, लंगूर और हाथी आसानी से देख सकते हैं। यह सैंक्चुरी करीब 195 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। मॉनसून के दौरान यह और खूबसूरत दिखने लगता है। चारो तरफ हरियाली-हरियाली ही नजर आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed