{"_id":"5cf50c89bdec22073f3f2c02","slug":"common-fears-that-stop-you-from-traveling-solo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अकेले घूमने जाते वक्त मन में जरूर आते हैं ये ख्याल तो डरे नहीं सामना करें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अकेले घूमने जाते वक्त मन में जरूर आते हैं ये ख्याल तो डरे नहीं सामना करें
Tue, 04 Jun 2019 07:13 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
solo travel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई लोगों को सोलो ट्रैवलिंग में ज्यादा मजे आते हैं। ऐसे लोग दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जाना पसंद नहीं करते हैं। वे अकेले ही नई -नई जगह की यात्राएं करते हैं और उन डेस्टिनेशन्स का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। हालांकि सोलो ट्रैवलिंग इतनी आसान नहीं है जितनी सुनने में लगती है। अकेले घूमने की अपनी चुनौतियां होती हैं और कई बार मन में नकारात्मक ख्याल भी आते हैं। ऐसे में अपने भीतर से डर को निकालकर और खुद पर भरोसा रखकर अकेले यात्राएं करने की हिम्मत जुटानी पड़ती है। अगर आप भी अकेले घूमने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने डर का सामना खुद करें।
solo trip
दरअसल, इनदिनों सोलो ट्रैवलिंग काफी लोकप्रिय हो रही है। इसकी कई वजहे हैं। कई बार दोस्तों और परिवार की व्यस्तता की वजह से इंसान अकेले ही घूमने निकल पड़ता है। बहुत से लोग ग्रुप में यात्रा पर जाना इसलिए भी पसंद नहीं करते हैं कि उनको लगता है कि इसमें उनकी अपनी मर्जी खत्म हो जाती है और समूह के हिसाब से ही चलना पड़ता है। ये ही वजह है कि सोलो ट्रैवलिंग का चलन बढ़ा है और लोग उन्मुक्त, स्वतंत्र और अपनी मर्जी के मालिक बनकर खूब अकेले यात्राएं कर रहे हैं।
travel
अक्सर लोगों को लगता है कि सोलो ट्रैवलिंग सुरक्षित नहीं है लेकिन यह सिर्फ मन का डर है। सोलो ट्रैवलिंग एकदम सुरक्षित है बस आपको कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं और मन में आने वाले नकारात्मक ख्यालों पर विजय पानी होती है। सोलो ट्रैवलिंग को लेकर पहला जो ख्याल आता है वो सुरक्षित होने का ही है। सोलो ट्रैवलिंग में आप एकदम सुरक्षित रहते हैं बस आपको अपने साथ जरूरत की चीजों को रखने के अलावा हिम्मत भी रखनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
travel
अक्सर लोग किसी महिला को सोलो ट्रैवलिंग करते देखकर पूछते हैं कि क्या सोलो ट्रैवलिंग महिलाओं के लिए सुरक्षित है। ऐसे में हमारा जवाब है कि सोलो ट्रैवलिंग हर किसी के लिए एकदम सुरक्षित है बस आप जिस जगह जा रहे हैं वहां के बारे में पहले से ही रिसर्च कर लें। आपको उस जगह पर कहां ठहरना है, कहां घूमना है और कैसे जाना है- इन सब बातों को लेकर अपना माइंड मेकअप पहले से ही कर लें। अगर आप ऐसा कर लेंगे तो आपको अकेले घूमते वक्त ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रकृति की खूबसूरती
सोलो ट्रैवलिंग में जो सबसे ज्यादा डर लगता है वो अकेले होना का ही है। ऐसे में अपने भीतर से इस डर को निकाल दें और जहां आप घूमने जा रहे हैं, वहां के सभी लोग आपके साथ है, इस तरह का ख्याल अपने मन में लाएं। सोलो ट्रैवलिंग में शर्माए न बल्कि अगर आपको लोगों की सहायता की जरूरत महसूस होती है तो इस बारे में लोगों को फौरन बताएं। अक्सर अकेले घूमने जाते वक्त लोगों को लगता है कि मैं अन्य लोगों से क्या बोलूंगा?मैं तो शर्मिला हूं, लेकिन सोलो ट्रैवलिंग में इस तरह के सारे डर को अपने भीतर से निकाल दें। आप पूरी तैयारी के साथ घूमने की जगह चुनकर निकल जाएं सोलो ट्रैवलिंग पर और सारे नकारात्मक ख्यालों से दूर रहकर, जहां आप घूम रहे हैं वहां का लुत्फ उठाएं।