{"_id":"5cf4e56dbdec22074f08e657","slug":"some-ways-to-cut-your-expenses-and-have-more-money-for-travel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसे बचाने के 10 तरीके ताकि अपनी पंसदीदा जगह घूमते वक्त आपके पास न हो पैसों की कमी","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पैसे बचाने के 10 तरीके ताकि अपनी पंसदीदा जगह घूमते वक्त आपके पास न हो पैसों की कमी
Mon, 03 Jun 2019 06:11 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अगर घूमने की योजना बना रहे हैं और आपके पास पैसे नहीं है तो अपनी जरूरतों में कटौती करके आप अपनी पसंदीदा जगह की सैर कर सकते हैं। पैसे बचाकर घूमने का आनंद ही अलग है। इससे न सिर्फ आप बचत करना सीखते हैं बल्कि आपके भीतर मितव्ययता की प्रवृत्ति भी आती है। दरअसल, जब हम सैर पर जाते हैं तो खर्च होना लाजमी है क्योंकि यात्राओं के जरिए ही हम खुद का विस्तार करते हैं और नई चीजों को देखते और उनका अनुभव करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप पैसे बचाकर यात्राएं कर सकते हैं, अपनी पसंदीदा जगहों पर छुट्टियां बिता सकते हैं।
solo travel
पैसे बचाने के लिए फीजूल खर्ची की आदत में बदलाव लाना जरूरी है। आप फौरन फीजूल खर्ची पर रोक लगा दें। अपनी जरूरतों को सीमित कर दें।
ट्रैवल
पैसा बचाने के लिए आपको सबसे पहले योजना बनानी चाहिए। यह देखना चाहिए कि आप किन चीजों पर पैसा खर्च करते हैं और क्या उन चीजों पर खर्च करना जरूरी है। मसलन अगर आप बाहर के खाने पर बहुत खर्च करते हैं तो इसे रोकने के लिए घर में खाना बनाना शुरू कर दें। इससे आपके पैसे बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
travel
- फोटो : social media
अगर आपकी आदत बाहर से हर दिन फास्ट फूड मंगाकर खाने की है तो इसे कम कर दें और रोज के हिसाब से उतने पैसे अपनी यात्रा के लिए बचाएं।
विज्ञापन
travel
- फोटो : social media
अगर आप महीने में पांच दिन किसी बड़े कॉफी शॉप में कॉफी पीते हैं तो इसमें कटौती की जा सकती है। आप घर पर कॉफी बनाकर पी सकते हैं। इससे आपके काफी पैसे बचेंगे।