फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day 2022 Trip: बाल दिवस पर दो दिन के सफर की बनाएं योजना, बच्चों संग इन जगहों पर जाएं

Sun, 13 Nov 2022 03:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Children's Day 2022 Places To Visit With Kids In India To Celebrate Bal Diwas In Hindi
बच्चों के साथ दो दिन की ट्रिप - फोटो : सोशल मीडिया

Children's Day 2022 Places To Visit With Kids: लंबे समय से घूमने की योजना बना रहे हैं तो बाल दिवस का मौका सफर के लिए बेहतर है। बाल दिवस पर अपने बच्चों को खास महसूस कराने के लिए या बचपन के दोस्तों के साथ यादें ताजा करने के लिए आप सफर पर जा सकते हैं। वैसे तो इस बार बाल दिवस सोमवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में छुट्टी या घूमने के लिए समय की कमी होना भी लाजमी है। लेकिन खास मौके को यादगार बनाने के लिए आप दो दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां कम पैसों और कम समय में आप अच्छी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। इस बाल दिवस के मौके पर देश की इन जगहों पर दो दिन की ट्रिप पर जाएं। कम पैसे में कर सकते हैं सफर। 

Children's Day 2022 Places To Visit With Kids In India To Celebrate Bal Diwas In Hindi
ताजमहल - फोटो : iStock

आगरा

दो दिन के सफर के लिए जाना चाहते हैं तो बच्चों को लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जाएं। आगरा दुनिया भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल स्थित है। देश दुनिया से लोग आगरा का ताजमहल देखने पहुंचते हैं। कम पैसों में घूमने के लिए आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ ताजमहल देखने जा सकते हैं। बच्चों को ताजमहल जरूर पसंद आएगा।

Children's Day 2022 Places To Visit With Kids In India To Celebrate Bal Diwas In Hindi
मथुरा - फोटो : self

मथुरा

बाल दिवस के मौके पर बच्चों को लेकर श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा देखने जा सकते हैं। यहां श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के अलावा आप गोकुल और वृंदावन घूम सकते हैं। दो दिन में आप मथुरा बरसाना की सैर कर सकते हैं और कम पैसों में बच्चों को अपने धर्म व संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Day 2022 Places To Visit With Kids In India To Celebrate Bal Diwas In Hindi
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश

उत्तराखंड में कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां इस मौसम में कम बजट में घूम सकते हैं। देहरादून या मसूरी घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर चाहें तो दोस्तों या बच्चों को लेकर ऋषिकेश की सैर पर जा सकते हैं। यहां आपको शांत माहौल भी मिलेगा और अगर रोमांच पसंद करते हैं तो एडवेंचर की कई एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Children's Day 2022 Places To Visit With Kids In India To Celebrate Bal Diwas In Hindi
मनाली - फोटो : self

मनाली

हिमाचल प्रदेश में भी कई सारे सस्ते पर्यटन स्थल हैं। सर्दियों में हिमाचल प्रदेश के मनाली या शिमला घूमने जा सकते हैं। बच्चों को मनाली या शिमला घुमाने ले जा सकते हैं। यहां का मौसम इन दिनों बहुत शानदार रहता है। बच्चे खुल कर मस्ती कर सकते हैं। आपको कम पैसों में सस्ते और अच्छे होटल मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed