फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2023: छठ से पहले ट्रेनें फुल, हवाई यात्रा महंगी, जानें किराया और बिना कंफर्म टिकट कैसे करें यात्रा

Tue, 14 Nov 2023 06:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Nov 2023 06:06 PM IST
सार

छठ पूजा के दौरान ट्रेनों की स्थिति और विमान का किराया जानिए और कैसे वेटिंग ट्रेन टिकट होने पर यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Long Waiting List in Trains Costly Flight Ticket How To Travel During Chhath Festival
छठ पूजा में ट्रेनें फुल, कैसे करें यात्रा - फोटो : istock

Chhath Puja 2023: दिवाली और छठ पूजा के लिए लाखों लोग दिल्ली से यूपी, बिहार, बंगाल और झारखंड स्थित अपने घर जाते हैं। त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस कारण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। रेलगाड़ियां फुल होने के साथ ही विमान कंपनियां भी हवाई यात्रा का किराया दो से तीन गुना बढ़ा देती हैं। यही हाल छठ पूजा को लेकर है।



इस बार छठ पूजा 17 नवंबर से 20 नवंबर तक है। ऐसे में जिन लोगों को छठ पूजा के लिए घर वापसी करनी है और पहले से टिकट बुक नहीं करा पाए, उनके लिए रिजर्वेशन कन्फर्म मिलना मुश्किल हो गया है। दो महीने पहले से बुक कराए टिकट वेटिंग पर हैं। वहीं अब तो ट्रेनों में वेटिंग कन्फर्म न होने पर टिकट कैंसिल हो जाता है। इस कारण यात्री टिकट कराने के बाद भी यात्रा को लेकर संशय में हैं। जानिए छठ पूजा के दौरान ट्रेनों की स्थिति और विमान का किराया और कैसे वेटिंग ट्रेन टिकट होने पर यात्रा कर सकते हैं।

Chhath Puja 2023 Long Waiting List in Trains Costly Flight Ticket How To Travel During Chhath Festival
छठ पूजा में ट्रेनें फुल, कैसे करें यात्रा - फोटो : Istock

विमान टिकट महंगा

अधिकांश विमान कंपनियों ने छठ पूजा से पहले उड़ान भरने वाले विमानों के किराए में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। आमतौर पर रेलगाड़ी से सफर करने वाले अधिकांश यात्री विमान की महंगी टिकट नहीं खरीद पाते, वहीं त्योहार के मौके पर विमान के किराए में बढ़ोतरी होने पर सामान्य लोगों के लिए फ्लाइट का टिकट खरीदना सपने जैसा है।

Chhath Puja 2023 Long Waiting List in Trains Costly Flight Ticket How To Travel During Chhath Festival
छठ पूजा में ट्रेनें फुल, कैसे करें यात्रा - फोटो : istock
दिल्ली से पटना का ट्रेन टिकट

नई दिल्ली से पटना तक कई ट्रेनों में 100 से अधिक वेटिंग हैं। तेजस, राजधानी और वंदेभारत स्पेशल जैसी ट्रेनों का किराया भी लगभग 2500 हजार से अधिक है। ट्रेनों में वेटिंग लगभग 30 नवंबर तक है। दिसंबर में ट्रेन में टिकट मिल रहा है, लेकिन छठ के मौके पर जाने वालों के लिए चिंता बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Long Waiting List in Trains Costly Flight Ticket How To Travel During Chhath Festival
छठ पूजा में ट्रेनें फुल, कैसे करें यात्रा - फोटो : Social Media

फ्लाइट का किराया

दिल्ली से पटना का 17 तारीख का फ्लाइट का किराया लगभग 12 हजार रुपये से करीब 23 हजार रुपये तक है। 18 नवंबर को किराया 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि 19 और 20 नवंबर को दिल्ली से पटना फ्लाइट का किराया फिलहाल 6 हजार रुपये तक दिखा रहा है जोकि छठ पूजा के समापन के दिनों का है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Long Waiting List in Trains Costly Flight Ticket How To Travel During Chhath Festival
छठ पूजा में ट्रेनें फुल, कैसे करें यात्रा - फोटो : Amar Ujala

बिना कंफर्म टिकट कैसे करें सफर
 

  • भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, अगर आपके पास कंफर्म टिकट की जगह वेटिंग है तो ऐसे में ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास जो वेटिंग टिकट हो, वो विंडो से लिया हुआ हो ना कि ऑनलाइन वाली वेटिंग टिकट हो।
  • विंडो वाले यात्री वेटिंग टिकट होने पर भी यात्रा कर सकते हैं और ऑनलाइन बुक टिकट वेटिंग लगी रहने पर कैंसिल हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed