फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत सस्ता है मध्य प्रदेश घूमना, करें इन पांच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहों की सैर

Thu, 16 Jan 2020 01:06 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Cheapest Tour Package in Madhya Pradesh nearest Weekend destination to Delhi-MP
Madhya Pradesh Tourism - फोटो : Twitter@MP tourism

प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। पर्यटन के लिहाज से यहां काफी कुछ देखने और घूमने लायक है। पहाड़ों से गिरते झरने, सतपुड़ा पर्वत की खूबसूरती, घने जंगल हों या फिर यहां के ऐतिहासिक स्मारक, बड़ी संख्या में पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचते हैं। आप भी चाहें तो यहां घूमने जा सकते हैं। बजट के लिहाज से भी ये जगहें घूमना आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा, जिन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में हम आपको बता रहे हैं: 

Cheapest Tour Package in Madhya Pradesh nearest Weekend destination to Delhi-MP
Panchmarhi

पचमढ़ी
पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन है, जिसे 'क्विन ऑफ सतपुड़ा' भी कहते हैं। यहां पांच पांडवों ने आज्ञातवास के समय ज्यादा समय बिताया था, जिसके बाद इसका नाम पचमढ़ी हो गया। पचमढ़ी का सुहावना मौसम देखने लायक होता है। यहां पूरे देश से लोग आते हैं। यह मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है।

Cheapest Tour Package in Madhya Pradesh nearest Weekend destination to Delhi-MP
मांडू - फोटो : अमर उजाला

मांडू
मांडू को दुनिया का सबसे बड़ा किलों का शहर कहा जाता है। यहां के किले करीब 100 साल पुराने हैं। इसका पुराना नाम मांडव है। घूमने के लिए यहां जहाज महल, मांडू का किला, रानी रूपमती का महल देखने लायक है। सबसे खास यहां की कुदरती खूबसूरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Tour Package in Madhya Pradesh nearest Weekend destination to Delhi-MP
kanha national park

कान्हा
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित कान्हा अभयारण्य देश के बड़े नेशनल पार्क में से एक है। टाइगर रिजर्व के लिए देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। यह तकरीबन 2051.74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। सबसे खास है कि यहां बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा देखने को मिल जाते है। इस अभयारण्य में पक्षियों की तकरीबन 300 से भी अधिक प्रजातियां हैं।

विज्ञापन
Cheapest Tour Package in Madhya Pradesh nearest Weekend destination to Delhi-MP
सामाजिक समरसता का प्रतीक- रायसेन किला - फोटो : Social media

रायसेन
मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में शुमार रायसेन का नाम आते ही सबके जुबां पर वहां का हेरिटेज ट्रायंगल आता है। यहां की खास बात है मंदिर और मस्जिद दोनों एक ही परिसर में बने हुए हैं। रायसेन का किला प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है ही, यहां के इतिहास का भी परिचय दिलाता है। रायसेन से किसी भी बस में बैठकर कर किले तक पहुंचा जा सकता है। किला घूमने का कोई पैसा या टिकट नहीं लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed