फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी-फरवरी में घूमने लायक देश की चार खूबसूरत जगहें, अपने मूड के हिसाब से घूम आएं और हो जाएं रिफ्रेश

Thu, 16 Jan 2020 11:30 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Best Tourist Places To Visit In January February In India
travel - फोटो : Pixabay/AmarUjala

रोजमर्रा की जिंदगी और काम की भागदौड़ के बीच हमारा मन होता है किसी ऐसी जगह घूम कर आने का, जहां से लौट कर खुद को रिफ्रेश महसूस किया जा सके। यात्राओं से लौटने के बाद काम में भी मन लगता है और एक नई ऊर्जा के साथ हम काम कर पाते हैं। जनवरी-फरवरी का जो समय होता है, वह घूमने के लिहाज से शानदार होता है। हम आपको देश की चार शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं। आप अपने मूड के हिसाब से अपनी पसंदीदा जगह घूम सकते हैं। 

Best Tourist Places To Visit In January February In India
जिम कार्बेट नेशनल पार्क 

जिम कार्बेट नेशनल पार्क 
उत्तराखंड भारत का पर्यटन केंद्र है। पहाड़ों की दुनिया और वहां की आबोहवा आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। यहां की वादियों के बीच यहां का मौसम सबसे रोमांटिक और सुंदर है। यदि आप जनवरी या फरवरी में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो जिम कार्बेट नेशनल पार्क एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकती है। नैनीताल जिले में स्थित यह नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। वाइल्ड लाइफ के शौक़ीनों के लिए ये जगह जन्नत है। 

Best Tourist Places To Visit In January February In India
kerala travel - फोटो : Pixabay

केरल 
प्राकृतिक सुंदरता को यदि आप पसंद करते हैं तो फिर केरल आपके लिए वाकई ईश्वर की अपनी जगह है। केरल की कुदरती खूबसूरती आपको किसी दूसरी दुनिया में ले चलेगी। यहां आपको समुद्री किनारों की खूबसूरती तो देखने को मिलेगी ही साथ ही यहां झरने, पहाड़ियां, मंदिर और एतिहासिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप अल्लेप्पी, मुन्नार, कोवलम, पेरियार, टाइगर रिजर्व, वर्कला बीच जैसी जगहों पर एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Tourist Places To Visit In January February In India
andaman island

अंडमान निकोबार
यदि कुछ अलग और थोड़ा दूर जाने की प्लानिंग है तो अंडमान आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। अंडमान खूबसूरत समुद्र तटों और द्वीपों के लिए केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहां की सबसे बड़ी खूबसूरती है यहां के साफ सुथरे बीच। इसके अलावा कई वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा डाइविंग, सी-वाकिंग जैसी चीजों का आनंद आप ले सकते हैं। यहां नवंबर से लेकर फरवरी में आना आपके लिए शानदार समय होगा। 

विज्ञापन
Best Tourist Places To Visit In January February In India
Golden Temple, Amritsar - फोटो : Pixabay

अमृतसर 
अमृतसर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। सिखों का यह पवित्र तीर्थस्थल कई मायनों में खास है। यदि आप पंजाब की जीवन संस्कृति, खानपान और परंपराओं को करीब से जानना चाहते हैं तो फिर ये आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां आप गोल्डन टेंपल, जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर, तरन तारन, दुर्ग्याणा मंदिर और खरउद्दीन मस्जिद जैसी जगहों को देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed