फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में बनाएं देश की इन चार जगहों पर घूमने का प्लान, बेहद सस्ती है ट्रिप

Fri, 29 Nov 2019 04:54 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 29 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Cheapest New Year Party Packages: best places to celebrate new year in india
Travel Destination - फोटो : Amar Ujala

साल भर काम की भागदौड़ के बाद दिसंबर थोड़ा सुकून वाला महीना होता है। यही वह समय होता है जब हम अपनी छुट्टियां आराम से मनाना चाहते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना हो या परिवार के साथ, हम चाहते हैं कि कम बजट में हमें भरपूर आनंद मिले। आइए जानते हैं देश के ऐसी चार जगहों के बारे मेंं, जहां जाना आपके लिए किफायती होगा: 

Cheapest New Year Party Packages: best places to celebrate new year in india
Akshardham Temple

शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से
राजधानी दिल्ली न केवल देश के लोगों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। सर्दियों के मौसम में तो यह दुनिया भर के पर्यटकों की खास सैरगाह बन जाती है। यहां लोग दिल्ली की संस्कृति, कला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं। ऐतिहासिक लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, कालका जी, लोटस टेंपल, वार मेमोरियल, इंडिया गेट समेत कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से बहुत ही सस्ते में यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करने की सुविधा है।

Cheapest New Year Party Packages: best places to celebrate new year in india
Goa beach party - फोटो : file photo

छुट्टियां मनाने के लिए शानदार है गोवा
दिसंबर की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा बहुत बेहतर जगह है। क्रिसमस और नए साल के लिए इस दौरान यहां जश्न का माहौल रहता है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां बड़ी संख्या में कपल और दोस्त आते हैं। बहुत से लोग नाइट पार्टी  का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest New Year Party Packages: best places to celebrate new year in india
shilong

खूबसूरत पिकनिक स्पॉट: शिलांग  
उत्तर पूर्व भारत में शिलांग एक शानदार पर्यटन स्थल है। दिसंबर-जनवरी में शिलांग घूमना एक बेहतर विकल्प है। अन्य महीनों की तुलना में दिसंबर में अपेक्षाकृत कम पैसे खर्च होंगे। कारण कि होटलों और टैक्सी का टैरिफ कम रहता है। सुंदर और मनोहर पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग में के वार्डस लेक, उमियाम झील, पोलो ग्राउंड, मिनी चिड़ियाघर, हाथी झरना और शिलांग की पर्वत चोटी जैसे प्रमुख सुंदर स्पॉट मौजूद है।

विज्ञापन
Cheapest New Year Party Packages: best places to celebrate new year in india
Manali - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे फूलों की घाटी: मनाली
हिमाचल प्रदेश में घूमने को यूं तो कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको 'स्वर्ग' में पाता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। दिसंबर में यहां कम भीड़-भाड़ होती है। हालांकि भारी बर्फबारी और बारिश की स्थिति में यहां जाना बहुत मुफीद नहीं होता है। ऐसे में अच्छा है कि यहां जाने से पहले आप मौसम की जानकारी हासिल कर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed